BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अमरवाड़ा मार्ग रेल्वे गेट पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग की चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 23, 2023

अमरवाड़ा मार्ग रेल्वे गेट पर ओवर ब्रिज बनाने की मांग की चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने




रेवांचल टाईम्स - रेल मंत्री, सांसद, डीआरएम व जनरल मैनेजर को लिखा पत्र।

चौरई । छिंदवाड़ा-नैनपुर रेल्वे ब्राडगेज का कार्य पूर्ण होने के बाद एक ओर जहाँ आमलोगों में खुशी सा माहौल है कि जल्द ही  ट्रेनों के माध्यम से चौरई क्षेत्र के लोग देश भर में सुलभ व सस्ती यात्रा कर सकेंगे वही चौरई-अमरवाड़ा मुख्य मार्ग से जुड़े लोग, आसपास के कई ग्रामों के लोग, कृषि उपज मंडी से जुड़े व्यापारी-किसान व जल्द ही रेल्वे क्रासिंग पार बने चौरई क्षेत्र के लिये बना प्रमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो शीघ्र ही नये भवन में स्थानांतरित होने वाला है ब्राडगेज बनने के बाद से विगत कई माह से इस रेल मार्ग पर मालगाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया है जिससे दिन में कई बार इस मार्ग के दोनों ओर पर जाम की स्थिति बन जाती है व लोगों का काफी समय बेवजह खराब होता है और यह समस्या आने वाले दिनों में यात्रीगाडीयों के परिचालन के पश्चात ओर बढ़ेगी।

         इस समस्या के मद्देनजर इस मार्ग से आने-जाने वालों, क्षेत्रवासियों, किसानों, व्यापारियों आदि की ओर समस्या को देखते हुये क्षेत्रीय विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद नकुलनाथ, दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे  डीआरएम नागपुर व जनरल मैनेजर दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर को अलग अलग पत्र लिखकर इस आमसमस्या से अवगत कराते हुये जल्द इस मार्ग रेल्वे ओवरब्रिज बनाये जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment