BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया मझगाँव जलाशय का निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 22, 2023

कलेक्टर ने किया मझगाँव जलाशय का निरीक्षण

 



मण्डला 22 मार्च 2023

                कलेक्टर हर्षिका सिंह बुधवार को निवास क्षेत्र के दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने मझगांव का दौरा करते हुए ग्रामीणों से पानी की समस्या के संबंध में चर्चा की तथा मझगांव जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने नगरपालिका निवास के वॉटरप्लांट बिझौली का भी निरीक्षण किया तथा पानी की उपलब्धता के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जरूरी चर्चा की। क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोहगांव में किए गए वृक्षारोपण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

 

पिपरिया में समग्र ई-केवाईसी कार्य का औचक निरीक्षण

 

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निवास क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत पिपरिया में संचालित समग्र आइडी के ई-केवाईसी कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधितों से ई-केवाईसी के तहत की जा रही कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसी प्रकार ई-केवाईसी करने पहुँचे हितग्राहियों को लाड़ली बहना योजना के संबंध में जरूरी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि महिलाएँ स्वयं ई-केवाईसी करते हुए अपने आसपास की महिलाओं को भी ई-केवाईसी के बारे में जानकारी दें तथा लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत ज़रूरी दस्तावेज़ पूर्ण करते हुए फ़ार्म भरें।

No comments:

Post a Comment