BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पेट्रोल पंप कर्मचारियों और उपभोक्ता के बीच हुई मारपीट पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया मामला क़ायम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 10, 2023

पेट्रोल पंप कर्मचारियों और उपभोक्ता के बीच हुई मारपीट पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया मामला क़ायम

दैनिक रेवांचल टाइम्स  नगर के शहडोल पंडरिया हाइवे पर  हर्रटोला के समीप स्थित उर्मिला फ्यूल जोन में बुधवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब दोपहर लगभग तीन चार बजे के दौरान पेट्रोल पंप में फ्यूल भरवाने आए एक उपभोक्ता और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद उत्तपन्न हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई और मामला थाने तक जा पहुंचा पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला कायम कर विवेचना में लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार विजोरा निवासी अंकित खैरवार अपनी बाइक में फ्यूल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचा तथा सौ रुपए का पेट्रोल भरवाने के बाद पंप कर्मचारी को  पैसे दिए पंप के कर्मचारी ने जब पैसे नही लौटाए तब उपभोक्ता ने पांच सौ का नोट देने की बात कहकर पैसे वापस करने की मांग की परंतु पंप कर्मचारियो ने उपभोक्ता द्वारा मात्र सौ रुपए देने की बात ही कही गई उपभोक्ता ने    साक्ष्य के लिए पंप मे लगे सी सी टीवी कैमरे का फुटेज देख लेने के लिए कहा  परन्तु पम्प कर्मचारी नहीं माने और  इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और मामला  मारपीट में तब्दील हो गया  पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर आई पी सी की   धारा 294,506,323 ,34,के तहत मामला कायम कर लिया है।                        




इनका कहना है दोनो पक्षो से शिकायत प्राप्त हुई है मामला क़ायम कर जाँच की जा रही है।                     रंजीत सैयाम थाना प्रभारी बजाग

No comments:

Post a Comment