Breaking

revanchal times new

रामनवमी पर निकली भव्य वाहन रैली के साथ कलश जवारे विसर्जन यात्रा...



दैनिक रेवांचल टाइम्स -मंडला जिले के जनपद मवई, में 30 मार्च 2023 दिवस गुरुवार 'प्राचीन भारतीय संस्कृति के नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि का नवा दिवस श्री राम नवमी के नाम से जाना जाता है ।महाकवि तुलसीदास ने श्री राम चरित्र मानस में इसी दिन को भगवान श्री राम का जन्मदिवस बताया है ।श्री रामचरितमानस में महाकवि तुलसीदास ने बड़ी ही सुंदर चौपाई लिखी है । 'नवमी तिथि मधुमास पुनीता |शुक्ल पक्ष अभिजित हरि प्रीता ॥मध्य दिवस अति सीत न घामा |पावन काल लोक विश्रामा | इस तरह से इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है |इसलिए प्राचीन भारतीय संस्कृतिअनुसार आज विशेष वाहन रैली निकाली गई सभी नवयुवक हाथों में भगवा ध्वज थामे हुएभगवा वेशभूषा मैं दिखाई दिए | डीजे की धुन में नाचते -  थिरकते सभी श्रद्धालुओं को अति उत्साहित देखा गया । वाहन रैली के पीछे पीछे भव्य कलश जवारे की विसर्जन यात्राकी शोभा देखते ही बनती थी ।

   बस स्टैंड दुर्गा मंदिर 'खेरमाई मंदिर और विंध्यवासिनी मंदिर के साथ-साथ खुर्सीपार की मढ़िया सभी स्थानों के कलश जवारे लगभग सौ के पार हो चुके थे | इस दौरान वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही 'पुलिस प्रशासनद्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए |शाम के 7:00 बजे तकरीबन विसर्जन पूर्ण हो गया |

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new