Breaking

revanchal times new

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस कमेटी और युवक कांग्रेस के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन..



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खंड नारायणगंज लोकसभा से कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कांग्रेस कमेटी और युवक कांग्रेस के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन का कार्यक्रम बस स्टैंड परिसर नारायणगंज मे किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणगंज कार्यकारी अध्यक्ष राजुल ज्योतिषी के नेतृत्व में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता इकट्ठा होकर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष श्री मांगन लाल सोनी ने राहुल गांधी के सदस्यता समाप्त करने को लेकर स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री को ही जिम्मेदार ठहराया, श्री सोनी ने कहा की राहुल गांधी ने जैसे ही लोकसभा स्पीकर से उनके चैंबर में जाकर बोलने के लिए समय की मांग की तभी से प्रधानमंत्री के माथे पर चिंता की लकीर दिखने लगी थी, उन्होंने कहा राहुल गांधी ने 20000 करोड़ अडानी के स्टेटमेंट में किसके हैं, की बात उठाने की बात जबसे ही उन पर दवाव बनाने का काम शुरू कर दिया गया था। पर कांग्रेस का इतिहास रहा है लड़ने का इसलिए हम न ही झुकेंगे और न ही सवाल पूछना छोड़ेंगे। 2023 में प्रदेश और 2024 में केंद्र से जनता इन्हे बाहर का रास्ता जरूर दिखाएगी ।

वहीं कार्यकारी अध्यक्ष राजुल ज्योतिषी ने कोर्ट के फैसले के बाद अपील तक सदस्यता बहाल न रखने को लेकर भी प्रधानमंत्री को ही जिम्मेदार ठहराया। श्री ज्योतिषी के अनुसार केंद्र सरकार में बैठे भाजपा के नेता अब स्तरहीन राजनीति पर उतर आए हैं, उन्होंने कहा कि जितना जल्दी सदस्यता समाप्त करने को लेकर फैसला हुआ उससे भी जल्दी श्री गांधी को घर खाली करने का नोटिस देना , केंद्र सरकार की ओछी मानसिकता को दर्शाता है, अगर इतनी जल्दी भगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी के मामले में दिखाते तो देश का पैसा लूटने वाले आज जेल के भीतर होते।

दर्जनों कार्यकर्ता के साथ विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष श्री मांगन सोनी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुनंदन विश्वकर्मा, नूर रहमत, मुन्ना लाल बर्मन, रितेश सोनी टिंकल, संदीप सोनी , दादूलाल कूड़ापे, बसंत चक्रवर्ती, राममिलन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे, कार्यक्रम का मंच संचालन और आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष राजुल ज्योतिषी ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new