Breaking

revanchal times new

गर्मियों में इन फलों को खाने से शरीर में नहीं होगी पानी की कमी, ऐसे करें इनका इस्तेमाल



गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी को बहुत प्यास लगने लगती है. कई बार तो कई गिलास पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझती. इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी भी होने लगती है. ऐसे में अगर आप फलों का सेवन करते हैं तो आपको प्यास भी कम लगेगी और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी. साथ ही आपका शरीर ऊर्जावान भी बना रहेगा.

अंगूर का करें सेवन

गर्मियों के मौसम में अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है. अंगूर के सेवन से फेफड़ों दुरुस्त होते हैं और इंसान स्वस्थ भी रहता है. इसके अलावा निम्र रक्तचाप वाले मरीजों के लिए भी काफी अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद होता है.

तरबूज भी है गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद



इसके अलवा तरबूज का भी गर्मियों में सेवन किया जा सकता है. तरबूज एक ऐसा फल है जो शरीर में तेजी से ऊर्जा देने के साथ-साथ पानी की कमी को भी पूरा करता है. लेकिन आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि कभी भी तरबूज खाएं तो पानी बिल्कुल भी ना पीएं.

मौसमी का करें सेवन

यही नहीं आप गर्मियों के मौसम में मौसमी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो पानी की पूर्ति के साथ-साथ आपके शरीर को कई और लाभ भी पहुंचाएगा. इस फल को खाने से ना केवल पाचनतंर् को दुरुस्त रखता है बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है. कहते हैं यदि खाना खाने से एक घंटा पहले अगर मौसमी को खाया जाए तो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है.

बेर और चेरी

गर्मियों के मौसम में अन्य फलों के अलावा आप बेर और चेरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. भी काफी फायदेमंद हैं. बेर में बोरोन और सल्फर जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंस होते हैं. लेकिन जिन्हें एसिडिटी की समस्या हैं उन्हें ये फल कम खाने चाहिए. लीची में शुगर आम से ज्यादा पाई जाती है.

आम भी सेहत के लिए है फायदेमंद

गर्मी का मौसम हो और आम का जिक्र ना हो. ऐसा भला कैसे हो सकता है. लेकिन ज्यादा आम खाना भी हमें दिक्कत दे सकता है. मौजूद कैरी को डाइड्रोजन सल्फाइड से पकाने की खबरें भी आती रहती हैं. ऐसी कैरी सेहत के लिए नुकसान पहुंचाती हैं. आप चाहें तो कैरी को घर में भी पका सकते हैं. इसके लिए आपको कैरी को अखबार में लपेटकर तीन-चार दिन के लिए छोड़ दें.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new