BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य मे विशाल वाहन रैली का आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 22, 2023

झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य मे विशाल वाहन रैली का आयोजन...


दैनिक रेवांचल टाइम्स -  मंडला। प्रतिवर्ष अनुसार समाज के अराध्य झूलेलाल जयन्ती चेट्रीचंद् महोत्सव के उपलक्ष्य मे पूज्य सिंधी पंचायत की बैठक मे सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार नव संवत वर्ष चेट्रीचंद् महोत्सव पर्व धूमधाम से उल्लास से मनाने के निर्णय अनुसार सिंधु भवन में साप्ताहिक पाठ आरंभ कर नियमित आरती आसादीवार के साथ आज बुधवार प्रातः आठ बजे युवा बच्चों एवं महिलाओं के सहयोग से एकता के साथ ड्रेस कोड मे विशाल वाहन रैली का आयोजन हुआ। जो कि सिंधु भवन से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से आयोलाल झूलेलाल के उद्घोष के साथ सिवनी मंडला मार्ग स्थित माधव हार्डवेयर के सामने से निकली। दो दिवसीय समाज के आराध्य संत उड़ेरे लाल साईं झूलेलाल जी की मूर्ति की स्थापना हुई व धूमधाम से आरती अरदास की गई, समाज के सभी जनों की भारी उपस्थिति रही। वही कल झूलेलाल जयन्ती पर विविध कार्यक्रम वार्ड नंबर 11 स्थित सिन्धु भवन झूलेलाल दरबार मे आयोजित होगी।

No comments:

Post a Comment