BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कार्यकर्ता संवाद जबलपुर में शामिल हुए मंडला के आप कार्यकर्ता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 3, 2023

कार्यकर्ता संवाद जबलपुर में शामिल हुए मंडला के आप कार्यकर्ता


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला 3 मार्च को घंटाघर स्थित सिंधी धर्मशाला जबलपुर में संपन्न हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मंडला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। आम आदमी पार्टी मंडला से पी.डी.खैरवार ने जानकारी दी है, जबलपुर घंटाघर स्थित सिंधी धर्मशाला में जबलपुर जोन के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम 30 मार्च को संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक रहे। डॉक्टर संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी के मुख्य संदेश को घर-घर पहुंचाकर दिल्ली और पंजाब सरकार की बेहद  जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन को बताने के गुर बताए। जिससे कि 2023 विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार सहजता से बनाई जा सके‌। आपने 14 मार्च को भोपाल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचने की भी अपील की है। ऑनलाइन सदस्यता में  चौथे नंबर पर आने के लिए सम्मानित किया गया है।मंडला जिले से चंद्रगुप्त नामदेव , यशवंत जायसवाल,मुकेश कछवाहा,आदित्य पटैल,अरविंद परस्ते पंकज सोनी,के.आर.वरकड़े,सहजान परस्ते,अस्सू लाल वट्टे,दुर्गेश उईके अभय साहू,सी.एल.सरौते,तरुण पड़वार,तारेंद्र कार्तिकेय,मुख्य रूप से सामिल रहे‌।

No comments:

Post a Comment