रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में 20 मार्च 2023 को 1857 की क्रांति की प्रथम स्वाधीनता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस को रानी अवंति बाई संघर्ष समिति के द्वारा प्रतिमा स्थल पर साज सज्जा की व्यवस्था की गई संघर्ष समिति और स्थानीय देश भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर रानी अवंति बाई की प्रतिमा में माल्यार्पण किये तत्पश्चात अतिथियों को मंचासीन किया गया अतिथियों के द्वारा ओजस्वी भाषण दिए गए नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानी अवंति बाई के बलिदान को हमेशा याद किया जायेगा प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा प्रोफेसर शरद नारायण खरे ने अपने उद्बोधन में अवंति बाई की बीर गाथाओं का बखान किये एड.संजय चौरसिया ने रानी अवंति बाई की प्रतिमा स्थापना का वर्णन किये कन्हैया ठाकुर के द्वारा मंच संचालन किया गया अंत मे आभार प्रदर्शन के.के.ठाकुर के द्वारा किया गया
तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर
मण्डला जिले के युवाओं ने खड़देवरा चौराहा से भव्य रैली निकालकर लालीपुर चौराहा रानी अवंति बाई चौक प्रतिमा स्थल तक पहुँचकर महारानी अवंति बाई की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
युवाओं ने रानी अवंति बाई की बीरगाथा का वर्णन करते हुए देश भक्ति के नारे लगाए । रैली व कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
नरेश कछवाहा पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका,अखिलेश कछवाहा उपाध्यक्ष नगरपालिका,प्रो. शरद नारायण खरे , संजय चौरसिया, रवि ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर, बालसिंह ठाकुर, राजेश लोधी,नितांत ठाकुर,बंटी ठाकुर,दीनदयाल ठाकुर,लखन ठाकुर, आशीष झारिया,राजकुमार दमाहे,उमेश सिंगरौरे,फामन लाल ठाकुर,भीम ठाकुर,अषादु लाल ठाकुर,कन्हैया ठाकुर,शेरा ठाकुर,बसंत ठाकुर,महेश ठाकुर,उदय ठाकुर,लालू कछवाहा के साथ साथ सैकड़ों युवाओं ने बड़ी ही धूम धाम से इस विशाल रैली को भव्य बनाया और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाली महान प्रेरणा स्रोत अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस को भव्यता से मनाया ।
सभी देश प्रेमियों ने इन युवाओं की इस देश भक्ति की सराहना किये ।


No comments:
Post a Comment