BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घुटने के बल हड़ताल जारी रख कोटवारों ने दिखाया आक्रोश.... आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे धरना स्थल पर.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 12, 2023

घुटने के बल हड़ताल जारी रख कोटवारों ने दिखाया आक्रोश.... आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे धरना स्थल पर..





रेवांचल टाईम्स - प्रांतव्यापी आवाहन पर मंडला कलेक्ट्रेट के पास जिले भर के सैकड़ों कोटवारों का आज रविवार छुट्टी के दिन भी धरना देते हुए तीसरा दिन बीत गया।सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार का जवाब नहीं मिलते देख मंडला जिले के साथ साथ संपूर्ण मध्यप्रदेश के 38000 कोटवारों के परिवारों में सरकार के प्रति नाराजगी भरा आक्रोश बढ़ता दिखाई दे रहा है। सरकार की शोषणकारी नीतियों से नाराज़ कोटवार घुटने के बल धरना देने मजबूर हो गये।

      कोटवार संघ का कहना है,कि कोटवारों को बहुत ही कम मानदेय देकर भी बेगारी जैसा काम कराकर सरकार चैन की नींद सो रही है। इस तरह संविधानिक शोषण किये जाते रहना  डेढ़ सौ साल से बदस्तूर जारी है। इसी दुख को सुनाने अब तक किये जा चुके हजारों प्रयास इसी तरह निष्फल होते जा रहे हैं। महज 4 सौ,छःसौ,1 हजार,दो हजार अधिकतम 4 हजार रुपए महीने के मानदेय पर ग्राम की सुरक्षा और चौकीदारी जैसे रिश्क भरे सरकारी काम करते कोटवारों के हजारों परिवार दिन ब दिन आग की तरह बढ़ती जा रही मंहगाई में आज भी कर्ज से लदते जा रहे गुजर बसर करने मजबूर हैं।जिस शोषण से मुक्ति पाने के लिए कोटवारों के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन ज्ञापन आदि के माध्यम से सरकार से बातचीत करने की जरूरत अब तो और भी बढ़ती जा रही है।तब भी सरकार की ओर से इस बार के आंदोलन के तीसरे दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है।जिससे आक्रोशित कोटवार आज कलेक्ट्रेट के पास धरना स्थल पर घुटने के बल सरकार की नीतियों को कोसते नाराजगी जाहिर करते दिखाई दिए हैं।आगे जानकारी दी गई है,कि कोटवारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित कर जीवन यापन से जुड़ी अति आवश्यक मांगों को पूरी करते तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

         जिला मुख्यालय में 17 मार्च तक धरना इसी तरह दिन रात जारी रहेगा।धरना स्थल पर पहुंचकर डटे रहने की अपील भी जिले के सभी कोटवारों से की गई है।

        आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का समूह चंद्रगुप्त नामदेव के नेतृत्व में कोटवारों का हाल चाल जानने धरना स्थल पर पहुंचे।अपने बीच ईमानदार पार्टी के कार्यकर्ताओं को पाकर आशा भरी उम्मीदों से कोटवारों ने मांगपत्र भी सौपा है।जिसको पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के माध्यम से सरकार के संज्ञान में लाए जाने की बात कही गई।इस तरह  कोटवारों की तरह शोषित पीड़ित और  वंचित और भी अनेक वर्गों की जायज मांगों का नैतिक समर्थन भी आम आदमी पार्टी के द्वारा हमेशा से किया जा रहा है।

       रविवार तीसरे दिन धरना स्थल पर सुकल दास पंडरिया,बसंत दास, गोवर्धन कुड़ापे,मदन मानिकपुरी,शारदा प्रसाद बघेल,,मंगलदास पारवे,सोनू दास बघेल,विनोद दास पड़वार,कस्तूरी बाई,रेखा बाई परते,शांति बाई पड़वार,गोविंद दास,कुंवर दास सोनवानी,कुंवर दास सारवां,लखन दास सोनवानी,राजू मरकाम, रामकुमार परते,समारू  झारिया,ईश्वरदास पड़वार,मुन्ना दास धनेश्वर,चंद्रमणि बघेल,शंकर दास पड़वार,भैया लाल धुर्वे,चंदन दास पड़वार,रमेश दास सोनवानी,राजकुमार गंगवार,राजकुमारी, विजय बैरागी एवं राजेंद्र सोनवानी सहित बड़ी संख्या बल में कोटवार संगठन के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment