मण्डला 21 मार्च 2023
मध्यप्रदेश शासन उच्च
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में नवीन शिक्षा
सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया हेतु
विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से ’कॉलेज चलो
अभियान’ चलाया जा रहा है। शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के प्रभारी
प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में समीपवर्ती क्षेत्रों के उच्चतर
माध्यमिक विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, शासन की विभिन्न योजनाओं, विभिन्न छात्रवृत्ति
योजनाओं, ग्रंथालय एवं विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया। कॉलेज
चलो अभियान के तहत महाविद्यालय अंजनिया द्वारा क्षेत्र के स्कूल शासकीय
उच्च.माध्य.विद्या. ककैया, माधोपुर, अंजनिया, औरई, रामनगर एवं
शासकीय उच्च.माध्य.विद्या. घुघरी में जाकर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई।

No comments:
Post a Comment