BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पीएमआवास का कार्य प्रारंभ कर निकाय को करें सूचित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 21, 2023

पीएमआवास का कार्य प्रारंभ कर निकाय को करें सूचित

 


 

मण्डला 20 मार्च 2023

                मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत नगरपालिका मण्डला अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनको राशि का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे हितग्राही जिनको आवास योजना की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है उन्हें नोटिस, सूचना पत्र कार्य प्रारंभ करने हेतु जारी किया गया है। वह निर्माण कार्य प्रारंभ कर निकाय को सूचित करते हुये 7 दिवस में प्लिंथ, लेंटर लेबल तक कार्य पूर्ण करें। इसी प्रकार ऐसे हितग्राही जिनको आवास योजना के द्वितीय किस्त (दो लाख) रूपये प्राप्त हो चुके हों, आगामी 7 दिवस में आवास के सामने छपाई-पुताई एवं पी.एम.ए.वाय. का लोगों के नाम सहित कार्य कराकर निकाय को सूचित करें जिसमें कम्पलीट लेबल की जियो टेगिंग की जा सके। सीएमओ नगरपालिका ने बताया कि उपरोक्तानुसार निर्माण कार्य न करने पर प्रकरण सरेंण्डर व निरस्त करते हुये राशि वापसी एवं राशि वापसी न करने की स्थिति में संपत्ति कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

No comments:

Post a Comment