BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवंती बाई जयंती पर भव्य समारोह, लोधी समाज हुआ संग़ष्ठित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 21, 2023

अवंती बाई जयंती पर भव्य समारोह, लोधी समाज हुआ संग़ष्ठित




रेवांचल टाईम्स - ऐसा पहली बार देखने मिला जब सामाजिक बैनर के तले आयोजित कार्यक्रम मेे कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता एकसाथ दिखा और इसकी मुख्य बजह कमलनाथ के आगमन से जोडकर देखा जा रहा है। कारण जो भी हो

 लेकिन लोधी समाज के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य आयोजन में समाज की एकजुटता का प्रभाव भविष्य की राजनीति में दिखाई देगा। ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकांत साहू साथियो ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल ने स्वागत किया 

सोमवार को माचागोरा बांध स्थल में आयोजित वीरांगना अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ लोधी समाज के साथ है। आने वाले भविष्य चुनाव की कांग्रेस की तैयारी से लगया जा रहा है बांध का नाम अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई बांध रखने को लेकर उठी मांग का उन्होने पूर्ण समर्थन किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती के ओजस्वी वक्तव्य ने लोगो के मन को उत्साह से भर दिया। सागर जिले से आए विधायक तरबर सिंह लोधी एवं चौधरी जोगेन्द्र सिंह ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। मुख्य अतिथियों के साथ पहुंचे कटनी जिले के मेहतू सिंह ने वीरांगना रानी अवंती बाई की शहादत गाथा से अवगत कराया । साथ ही वकील देवेंद्र वर्मा अन्य ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस से अध्यक्ष विष्वनाथ ओक्टे,दीपक सक्सेना,पर्यवेक्षक राजीव तिवारी,विधायक सुजीत सिंह,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिष्चंद्र पटेल,बैजू वर्मा,ऋषि पटेल,नवीन पटेल,चौधरी गंभीर सिंह,जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार,उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, मंच संचालन शिव पटेल ने किया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


वीरांगना अवंती बाई लोधी नाम से हो बांध का नामकरण 

अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी बलिदान समारोह के दौरान ज्ञापन के वाचन के माध्यम से बांध का नाम वीरांगना अवंती बाई लोधी बांध रखने,पार्क बनाकर पर्यटन घोषित करने एवं अवंती बाई का स्मारक बनाने की मांग की गई।

No comments:

Post a Comment