BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शराब के अवैध अड्डों पर छापामार कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 3, 2023

शराब के अवैध अड्डों पर छापामार कार्यवाही

मण्डला 3 मार्च 2023


                होली पर्व को देखते हुए जिले में मदिरा के अवैध विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण व विक्रय के रोकथाम हेतु आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही की गई। मण्डला शहर के आस-पास विभिन्न स्थानों, होटलों एवं ढाबों पर दबिश कार्यवाही करते हुए इन स्थानों में अवैध रूप से विक्रय के लिये संग्रहित देशी मदिरा के 35 पाव, विदेशी मदिरा के 58 पाव तथा बीयर की 12 बोतल जब्त की गई। इस अपराध में संलिप्त 5 व्यक्तियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के अन्तर्गत न्यायालयीन मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्यवाही में आबकारी बल के अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment