BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनसेवा मित्रों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ कलेक्टर हुई शामिल, जनसेवा मित्रों को किया मोटीवेट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 3, 2023

जनसेवा मित्रों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ कलेक्टर हुई शामिल, जनसेवा मित्रों को किया मोटीवेट

मण्डला 3 मार्च 2023



                जिला मुख्यालय के आजीविका मिशन भवन में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण 3 मार्च 2023 से प्रारंभ हुआ। कलेक्टर हर्षिका सिंह प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर में शामिल हुई। इस दौरान सीएम फेलो सुप्रिया पाठक एवं जिले के लिए नियुक्त जनसेवा मित्र उपस्थित थे। प्रशिक्षण का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसेवा मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं उसका लाभ सुनिश्चित करने से पहले सभी जनसेवा मित्र स्वयं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें। योजनाओं के उद्देश्य एवं पात्रताओं को समझें। इसके पश्चात आमजनों को सही एवं स्पष्ट जानकारी दें। श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभागों के अधिकारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसेवा मित्र प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों से अपनी शंकाओं के समाधान जरूर प्राप्त करें।

                कलेक्टर ने कहा कि विगत दिनों जनसेवा मित्र मैदानी भ्रमण पर थे। साथ ही विकास यात्राओं में भी शामिल हुए। जनसेवा मित्रों ने जनता के बीच जाकर उनकी कठिनाईयों को समझने का प्रयास किया। जनता से फीडबैक प्राप्त किया, अब उनकी कठिनाईयों को दूर करने का प्रयास भी करें। श्रीमती सिंह ने इस दौरान जनसेवा मित्रों को मोटीवेट करते हुए कहा कि सभी सकारात्मक रहें। पात्र एवं वंचित लोगों की समस्या के लिए सक्रिय रहें तथा अच्छी मानसिकता के साथ लोगों को योजनाआंे के लाभ देने के प्रयास करें। उन्होंने उपस्थित जनसेवा मित्रों को जिला प्रशासन के नवाचार, ’निरक्षरता से आजादीअभियान की जानकारी दी। इसी प्रकार प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनाकी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी जनसेवा मित्रा लाड़ली बहनायोजना के दिशा-निर्देशों को पढ़ें-समझें तथा मैदानी भ्रमण के दौरान लोगों को जानकारी दें। उन्होंने सभी को होली सहित आगामी पर्व-त्यौहारों की शुभकामनाएं भी दीं।

No comments:

Post a Comment