BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बंजारी माता मंदिर में चुनरी चढ़ावा का कार्यक्रम संपन्न हुआ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 26, 2023

बंजारी माता मंदिर में चुनरी चढ़ावा का कार्यक्रम संपन्न हुआ


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला  कामता टाटरी कान्हा रोड स्थित बंजारी माई मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार तीज को होने वाले भव्य चुनरी चढ़ावा कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। कामता खैरमाई से कलश यात्रा महिलाओं कन्याओं द्वारा बंजारी मंदिर तक धूम धाम नंगाडे के साथ ग्रामीणजनों द्वारा यात्रा पहुंची। मंदिर कलश यात्रा पहुंचने पर विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न हुई। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन चुनरी चढ़ावा कार्यक्रम में पहुंच कर चुनरी भी चढ़ाई। यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से हो संपन्न होता आ रहा है जल्द ही समिति द्वारा भव्य मंदिर निर्माण की रूप रेखा भी बन रही है। 1 अप्रैल को बंजारी माता की जवारे विसर्जन एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम संपन्न होगा। चुनरी चढ़ावा कार्यक्रम में मंडला विधायक देवसिंह सैयाम भी पहुंच कर पूजा में शामिल हुए। साथ ही बिहारी परते सरपंच कामता , पंडित कालिका तिवारी भोला भलावी , झांकू सिंह परते , घनश्याम परते , संतोष कुशराम , अमित मरावी , देवसिंह मरकाम सोनू यादव , भरत यादव , लकी प्रजापति , अमन हरदाहा , आकाश हरदाहा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment