Breaking

revanchal times new

अब महिलाएं स्वेच्छा से अपनी जिंदगी की दिशा तय कर रही हैं - हर्षिका सिंह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

मण्डला 6 मार्च 2023


                योजना भवन में आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एडीएम मीना मसराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्वेता तड़वे सहित जिला प्रशासन की महिला अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। कलेक्टर ने 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।                 इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नित नए आयाम स्थापित कर रहीं हैं। अब ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं ने अपना परचम न फहराया हो। अपने अनुभव साझा करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि समय के साथ सोच बदल रही है और अब महिलाएं अपनी स्वेच्छा से अपनी जिंदगी की दिशा तय कर रही हैं। परिवारजनों से भी समुचित सहयोग प्राप्त होता है। प्रत्येक महिला को बेहतर शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। प्रत्येक महिला की जिम्मेदारी है कि वे अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने में सहयोग करें। उन्होंने जिले में महिला अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

                कलेक्टर ने आग्रह किया कि सभी महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहते हुए परिवार के अन्य महिला सदस्यों को भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए सजग बनाएं। महिलाएं स्वयं के लिए समय निकालकर अपने पसंद का काम करें। श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में महिला ज्ञानालय की उपलब्धि की भी चर्चा की। कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग सकारात्मक रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करें। उन्होंने अपने संबोधन में व्यक्तिगत तथा प्रशासनिक अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं अब सभी तरह की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए सक्षम हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आव्हान किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा अक्षरमित्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। अंत में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होलिकोत्सव की शुभकामनाएं दीं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post