रेवांचल टाईम्स - विशिष्ट पहचान पत्र आधार कार्ड केन्द्र में मनमानी की जा रही है। आम आदमी से लूट हो रही है। यहां आधार कार्ड बनाने के लिए लाडली बहन हो रही परेशान इसको लेकर प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है। नियमों का पालन नहीं करा पा रहा है। जिसके चलते आम आदमी आधार कार्ड बनवाने व अपडेट करने में लूट कर परेशान हो रहा है। जिला प्रशासन आधार केन्द्र संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक शासकीय स्तर पर यूआईडी कार्ड नगर पालिका चौरई की आई डी से बनाए जा रहे है। मध्यप्रदेश शासन एवं प्रौद्योगिकी विभाग के दिशा निर्देशों के तहत जिले में आधार केन्द्र स्थापित किये गए है। जिला प्रशासन ने इसके लिए एनओसी दी है जो की शासकीय परिसर मे ही संचालित होना चाहिए छिंदवाड़ा जिले के चौरई मे आधार केन्द्र को स्वीकृति मिली है। जबकि ग्राम पंचायत कुंडा मे आधार केन्द्र संचालक द्वारा चलाया जा रहा है गाईड लाईन का पालन नहीं किया जा रहा है। मनमाने तरीके से केन्द्र का संचालन कर रहे है।
वही आधार कार्ड बनवाने आए आम जनता से मनमाने पैसे लिये जा रहे है। आधार कार्ड नि:शुल्क बनाने का प्रावधान है। आधार बोयोग्राफी का अपडेट का 100 रूपये डेमोग्राफी का 50रूपये निर्धारित किया गया है। रंगीन प्रिंट का 30 रुपए ब्लेक एण्ड वाईट के 10 रूपये चार्ज लिया जाना है। आधार केन्द्र में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है लेकिन आधार केन्द्र संचालकों द्वारा मनमाफिक काम किया जा रहा है। आधार बनाने के 200 से 500रूपये लिये जा रहे है। अपडेट करने के भी 100 रूपये मांगे जा रहे है। नि:शुल्क आधार में संचालक मनमानी लूट मचाकर रखे है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कभी भी सेंटरों की जांच नहीं की जा रही है। जिसका फायदा उठाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रां से आने वाले भोले भाले गरीबों से 500 रूपये तक वसूल कर रहे है। जिला प्रशासन की नजर अंदाजगी से लूट मची हुई है।
जहां अनुमति वहां केन्द्र स्थापित नहीं
नियम के तहत केन्द्रों की स्थापना नगर पालिका परिषद चौरई में ही करनी है लेकिन आधार पंजीयन के लिए ग्राम कुंडा मे आम आदमी को निजी साईबर कैफे और कियोक्स जाना पड़ रहा है। कार्यालय चौरई में आधार पंजीयन केन्द्र स्थापित करने है। शासकीय कार्यालय परिसर में नहीं हुई है।
नहीं हो रही कार्रवाई
हाल ही में विशिष्ट पहचान पत्र में हो रही लूट और मनमाने स्थान पर आधार पंजीयन को लेकर ग्वालियर प्रशासन सक्रिय हुआ है। कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन का आदेश के पालन न होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे है। जिसका फायदा उठाया जा रहा है। आधार कार्ड बनवाना गरीब के वश की बात नहीं। उसे दिनभर की मजदूरी नि:शुल्क आधार कार्ड में खर्च करनी पड़ रही है। ध्यान देने बाली बात यह भी है कि बगैर स्वान नेटवर्क के आधार का काम नहीं किया जा सकता है तो फिर ग्राम कुंडा मे स्थित केंद्र में कनेक्ट केसे लगा हुआ है वो भी किसी के घर में हंस लगना हजारो सवाल खड़े करता है।

No comments:
Post a Comment