BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने की पुस्तक दान करने की अपील...आज से कलेक्ट्रेट में रखा जाएगा ड्रॉपबॉक्स - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 2, 2023

कलेक्टर ने की पुस्तक दान करने की अपील...आज से कलेक्ट्रेट में रखा जाएगा ड्रॉपबॉक्स

मण्डला 2 मार्च 2023



                ’’ज्ञानदान’’ के तहत कलेक्ट्रेट में ड्रॉपबॉक्स रखा जा रहा है जिसमें आम नागरिक विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकों का दान कर सकेंगे। ड्रॉपबॉक्स का शुभारंभ 3 मार्च को प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा। ड्रॉपबॉक्स में प्राप्त पुस्तकें छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि आपके पास ऐसी जो भी पुस्तकें उपलब्ध हैं जो स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं, को कलेक्ट्रेट के ड्रॉपबॉक्स के माध्यम से दान करने का कष्ट करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि आपके द्वारा दी गई पुस्तकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले साधनविहीन छात्र-छात्राएं भी जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment