मंडला 31 मार्च 2023
उपसंचालक पशुपालन एवं
डेयरी विभाग द्वारा ने बताया कि म.प्र. शासन ने पंजीकृत अनुदान प्राप्त अशासकीय
गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने एवं भूसा की समस्या से निजात पाने के लिए ऐसी
गौशालायें जिनके पास 50 संख्या से ज्यादा गौवंश
और 50 हॉर्स पावर का ट्रेक्टर है उनको 90 प्रतिशत अनुदान
पर स्ट्रा रीपर (पराली से भूसा बनाने वाली मशीन) उपलब्ध कराई जायेगी। इस योजना में
40 प्रतिशत अनुदान कृषि विभाग और 50 प्रतिशत अनुदान
म.प्र. गौ-संवर्धन बोर्ड देगा। गौ-शालाओं को यह मशीन केवल 10 प्रतिशत राशि पर मिलेगी। इससे गौ-शालाओं के निराश्रित पशुओं को अच्छी
क्वालिटी का भूसा कम खर्च पर उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही पराली जलाने से वायु प्रदुषण
की समस्या में कुछ हद तक कमी हो सकेगी। स्ट्रा रीपर प्राप्त करने के लिए पंजीकृत
अशासकीय गौशालायें म.प्र. गौसंवर्धन बोर्ड भोपाल को आवेदन कर सकते हैं।
.png)
No comments:
Post a Comment