BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवक की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 22, 2023

सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवक की मौत



किशनगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो युवक की मौत हो गयी. दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया. हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. किशनगंज-ठाकुरगंज मेन रोड पर मीरामनी पुल के पास काफी देर तक आवागमन बाधित रहा.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया. ओपी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल ट्रक को जब्त कर थाने ले आया गया है. मालिक को सूचना दी गयी है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

No comments:

Post a Comment