BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भोपाल में सी एम हाउस घेरकर मांगेंगे नियमित रोजगार, बेमौसम बारिश के बाद भी कोटवार संघ 19 को भोपाल रवाना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 19, 2023

भोपाल में सी एम हाउस घेरकर मांगेंगे नियमित रोजगार, बेमौसम बारिश के बाद भी कोटवार संघ 19 को भोपाल रवाना


दैनिक रेवांचल टाइम्स -मंडलावर्षों से लंबित सम्मानजनक रोजगार सहित चार सूत्रीय मांगों पर सरकार की चुप्पी साधे देख वर्षों से शोषण का शिकार होते आ रहे कोटवारों का आक्रोश आसमान छू रहा है।विवश होकर मंडला जिले के सैकड़ों आक्रोशित कोटवारों का जत्था सी एम हाउस का घेराव कर मांग पूरा कराने बेमौसम ओला बारिश के चलते भी भारी ठंडी के बीच रविवार 19 मार्च को भोपाल रवाना हुआ है।

       शोषित संगठन शुभचिंतक पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि सम्मानजनक वेतन पर नियमित रोजगार सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश कोटवार संघ लंबे समय से धरना प्रदर्शन करते आ रहा है।हाल ही में संपूर्ण मध्यप्रदेश में शांति पूर्वक  लोकतांत्रिक तरीके से एक साथ ध्यानाकर्षण आंदोलन चलाया जा रहा है। मंडला जिला कलेक्ट्रेट में भी 10 से 17 मार्च तक सैकड़ों महिला पुरुष कोटवार अपने घर परिवार छोड़कर खुले आसमान के नीचे गंदी नाली और व्यस्त सड़क के किनारे जान की परवाह किए बिना असुरक्षित लगातार रात दिन धरने पर बैठे सरकार के आदेश का इंतजार करते रहे हैं। बावजूद इसके सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।अब सरकार की कोटवार विरोधी रवैए से आक्रोशित संघ के प्रांतीय आवाहन पर 20 मार्च से भोपाल में धरना के साथ सी एम हाउस का घेराव कर जल्द ही मांग पूरा करने सरकार का ध्यान चाहा जाएगा।जिसमें भागीदारी सुनिश्चित करने बेमौसम बरसात के बीच मंडला जिले से भी सैकड़ों कोटवारों का जत्था रविवार शाम को महाराजपुर और नैनपुर रेलवे स्टेशन से व्हाया जबलपुर भोपाल के लिए रवाना हुआ है।   

          कोटवार संघ के जिला अध्यक्ष भैया लाल धुर्वे और उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता शंकर दास पड़वार के नेतृत्व में जिले भर के कोटवारों ने मांग पूरी कराकर ही घर वापस होने का प्रण करके घर छोड़ा है।

No comments:

Post a Comment