BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोटवार संघ का प्रदेश व्यापी काम बंद हड़ताल 10 मार्च से मंडला में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 9, 2023

कोटवार संघ का प्रदेश व्यापी काम बंद हड़ताल 10 मार्च से मंडला में


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के कोटवार संघ मध्यप्रदेश के आवाहन पर 10 मार्च 2023 से 17 मार्च तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट के सामने किया जाना है।

 कोटवार संघ के शुभचिंतक पी.डी.खैरवार ने जानकारी दी है,कि कोटवार संघ मध्यप्रदेश के आवाहन पर कोटवारों की लंबित मांगों के निराकरण को लेकर पिछले कुछ महीनों से सरकार का ध्यान लगातार चाहा गया। चरणबद्ध ध्यानाकर्षण प्रयास के बावजूद सरकार की ओर से किसी भी तरह से प्रतिक्रिया नहीं मिलने की स्थिति में अब मध्य प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में 10 मार्च से 17 मार्च तक दिन-रात धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान चाहा जाएगा। इसके बाद भी सरकार का ध्यान कोटवारों की मांगों के निराकरण की ओर नहीं आने पर 20 मार्च से भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। कोटवार संघ जिला मंडला उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता शंकर दास पड़वार तथा जिला अध्यक्ष भैया लाल धुर्वे ने समस्त कोटवारों से अपील की गई है,कि शुक्रवार 10 तारीख को अपनी सुविधा अनुसार एक सप्ताह के लिए जिलेभर के कोटवार मंडला में उपस्थित होकर अपनी रोजी रोटी की मांग के लिए डटे रहेंगे।

No comments:

Post a Comment