BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आम आदमी पार्टी की 1 मार्च को हुई विधानसभा वार बैठकें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 1, 2023

आम आदमी पार्टी की 1 मार्च को हुई विधानसभा वार बैठकें




रेवांचल टाईम्स - मंडला के बिछिया और मंडला विधानसभा मुख्यालयों में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें 1 मार्च बुधवार को संपन्न हुईं।

      मंडला जिला कार्यकारिणी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज सोनी के अनुसार 

फरवरी के महीने में संपन्न हुए ऑनलाइन सदस्यता में अव्वल आए कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर पार्टी के प्रति समर्पण भाव के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिसमें मंडला लोकसभा क्षेत्र से पांच बार टॉप टेन पर आए पंकज सोनी को सेंट्रल टीम के द्वारा पुष्पहार से प्रमुखता के साथ  सम्मानित करते हुए इसी तरह पार्टी को आगे बढ़ाने की अपेक्षा भी की गई है।

जबलपुर और भोपाल में पार्टी के संवाद कार्यक्रम बड़े स्तर पर

    सोनी के द्वारा आगे बताया गया है,कि राज्य सभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक का आगमन 3 मार्च को जबलपुर हो रहा है।आप जबलपुर के घंटाघर स्थित सिंधी धर्मशाला में जबलपुर जोन के सभी जिलों से पहुंच रहे हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के सशक्तिकरण को लेकर संवाद करेंगे। जिसमें मंडला जिले के तीनों विधानसभाओं से सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों को सामिल होने का आग्रह भी किया गया है।साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन के साथ संवाद के लिए 14 मार्च को भोपाल आ रहे हैं। जिसमें भी हजारों की संख्या बल के साथ 14 मार्च को भोपाल पहुंचने की अपील की गई है।

     इसी विषय पर तैयारियों के मद्देनजर मंडला जिले के बिछिया और मंडला विधानसभा मुख्यालयों में कार्यकर्ताओं की बैठकें ली गईं।निवास विधानसभा मुख्यालय में भी जल्द ही बैठक लेकर इस विषय पर संवाद किया जाएगा। दोनों विधानसभा मुख्यालयों  में मुख्य रूप से

यशवंत जायसवाल,

अशोक धुर्वे,

आदित्य पटेल,

मोचीन भांडे,

महेंद्र भंडे,

हितेंद्र पटेल,

मुकेश कछवाहा ,

चंद्रगुप्त नामदेव,

अरविंद परस्ते,

शिशु भलावी,

सोमनाथ पंद्रे,

सी.एल.सरोते,

प्रभात मेहरा,

अजय उइके,

महेश भलावी,

महेंद्र सोनी,

मयंक रैकवार,

सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सामिल रहै।

No comments:

Post a Comment