BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकास यात्रा में वार्ड no14 की सिविल हॉस्पिटल पहुंच मार्ग की अनदेखी कर रहे हैं नगर नेता और अधिकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 14, 2023

विकास यात्रा में वार्ड no14 की सिविल हॉस्पिटल पहुंच मार्ग की अनदेखी कर रहे हैं नगर नेता और अधिकारी



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में आवेदन देने के बाद सिर्फ नेता और अधिकारी दे झूठा आश्वसन मिलता है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री जी कहते है। की उनके नेता और अधिकारियों ने जो विकास किया हैं। उसकी जानकारी जनता तक पहुंचना चाहिए मगर उनके नेता और मंत्री और अधिकारियों ने जब कोई विकास ही नही किया तो जनता को क्या बताएंगे नेताजी के कार्यकाल में विकास हुआ हैं। वही जनता कहती है। विकास  नेता और अधिकारी  हुआ हैं। जो नेताओं के पीछे रहते है। और जनता से झूठे वादे कर उनको छलाने काम किया है। जनता तो सिर्फ आवेदन और निवेदन कर रह जाती है। खैर जो भी हो नैनपुर नगर के यही हाल है। नेताओं ने जमकर नारियल फोड़े और वादे किए है। मगर धरातल में सारे काम शून्य है। इसलिये नेताओं से जनता दूर भाग रही है। बिना विकास कर करके विकास यात्रा निकल कर नेता क्या साबित करना चाहते है। समझ से परे है।


नए सिविल हॉस्पिटल मार्ग के लिऐ 5 साल से आवेदन करने पर भी नही सुन रहे है। नेता और अधिकारी 


मामला वार्ड वार्ड no 14  का है। जिसमें नए सिविल हॉस्पिटल जाने वाला मार्ग जोकि वार्ड ना 14 से होकर गुजरता हैं। और शासकीय रास्ता(गोहा) जोकि शासकीय अभिलेख में 7 मीटर चौड़ा है। मगर उस रास्ते को वहा के पार्षद मानने को तैयार नहीं हैं। और कुछ किसानों ने तो रास्ता ही बंद कर दिया है। जिसके लिऐ नगर पालिका परिषद नैनपुर में अनेकों बार आवेदन और निवेदन भी किया गया मगर अधिकारियों ने आवेदक के आवेदन को नजर अंदाज कर किनारे कर दिया है। वही सिविल हॉस्पिटल के लिए यह मार्ग बनाता है। सरल और सहज होगा और नगर वासियों के लिऐ नया मार्ग से जुड़ेगा मगर वार्ड के पार्षद और अधिकारी नही चाहते है। सिविल हॉस्पिटल जाने वाले रास्ते का निर्माण हो  जब विकास ही करना है।तो विकास यात्रा किस काम की ख़ैर नेता और अधिकारी जनता को जमकर छल रहे है।

No comments:

Post a Comment