BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मधुसूदन चौकसे की दबंगई से आदिवासी परेशान केवलारी पुलिस देती है अभय दान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 14, 2023

मधुसूदन चौकसे की दबंगई से आदिवासी परेशान केवलारी पुलिस देती है अभय दान...





रेवांचल टाईम्स - केवलारी पुलिस पीड़ितों से कहती है मधुबन चौकसे दबंग आदमी है और विधायक के पास काम करता है उसकी पहुंच ऊपर तक है....*


दैनिक रेवांचल टाइम्स केवलारी -  इन दिनों दबंगों की दबंगई चरम सीमा पर नजर आ रही है वही कुछ दबंगों को प्रशासन का भी मिल रहा है संरक्षण वही सत्ता का नशा सर भाजपा ने जनप्रतिनिधियों और नेताओं को ही नहीं उनके यहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों पर भी सर चढ़कर बोल रहा है। 


आदिवासी वर्ग को प्रताड़ित करने वाले मधुसूदन चौकसे  पर कार्रवाई करने में केवलारी पुलिस के हाथ-पांव फूल रहे हैं। मधुसूदन चौकसे के द्वारा आदिवासियों को प्रताड़ित करने के संबंध में दो बार केवलारी पुलिस थाना में शिकायत हुई लेकिन सत्ता के दबाव में कोई कार्यवाही नहीं हुई।


मधुसूदन चौकसे ने आदिवासी महिला को धक्का देकर गिराया था और जातिगत शब्दों से किया था अपमानित......


केवलारी पुलिस थाना अंतर्गत पीड़ित आदिवासी महिला पुष्पा उईके जाति गोंड ग्राम ढुटेरा जो कि दिनांक 28 सितंबर 2022 को अपने बालक के साथ बाजार गई हुई थी तभी वहां पर मधुसूदन चौक से द्वारा पीड़ित आदिवासी महिला के बालक के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया था।

वही जब मधुसूदन चौकसे को आदिवासी महिला ने कहा मेरे बालक के साथ इस तरह से गाली गलौज क्यों कर रहे हो और मारपीट क्यों कर रहे हो तो मधुबन चौक सेना दिवस महिला को धक्का दे दिया था जिससे वह गिर गई थी इसी दौरान मधुबन चौक से ने जातिगत रूप से अपमानित भी किया।


सीएम हेल्पलाइन में भी की गई शिकायत नहीं हुई सुनवाई

इस संबंध में केवलारी पुलिस थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने जब आदिवासी महिला गई तो केवलारी पुलिस थाना में मौजूद सुरेश राय के द्वारा पीड़ित को बहकाने के साथ-साथ डराने का भी कार्य किया गया।

        वही केवलारी पुलिस ने पीड़ित से कहा कि मधुसूदन और तुमको दोनों को हम था ना भूल पाएंगे लेकिन बाद में पीड़िता ने जब फोन पर संपर्क किया तो केवलारी पुलिस थाना द्वारा कहा गया कि मधुसूदन में तुम्हारे खिलाफ भी आवेदन दिया है केवलारी पुलिस थाने में पदस्थ कर्मचारी सुरेश राय द्वारा पीड़ित आदिवासी महिला से कहा गया कि मधुसूदन चौकसे दबंग आदमी है और वह विधायक के पास काम करता है उसकी पहुंच ऊपर तक है ऐसे आदमी की रिपोर्ट यहां नहीं लिखी जाती है उल्टा किस तुम्हारे ऊपर बनेगा इस मामले में पीड़ित आदिवासी महिला के द्वारा पुलिस अधीक्षक सहित इस संबंध में पीड़ित आदिवासी महिला के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई है।

No comments:

Post a Comment