BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिविल सोसाइटी के कार्यक्रम में राहुल का ऐलान, डर का सामना कर लिया तो ख़त्म हो जाएगी नफरत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 7, 2023

सिविल सोसाइटी के कार्यक्रम में राहुल का ऐलान, डर का सामना कर लिया तो ख़त्म हो जाएगी नफरत...



रेवांचल टाईम्स - नई दिल्ली, भारत जोड़ो यात्रा के समापन के हफ्तेभर बाद राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यात्रा में नागरिक समूहों की भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर भारत जोड़ो अभियान के अगले चरण को लेकर विचार मंथन किया। राहुल गांधी ने यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी को सिविल सोसायटी के साथ मिलकर काम करना चाहिए।


दरअसल, सोमवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में "भारत जोड़ो अभियान" का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में देशभर के सामाजिक कार्यकर्ता और सिविल सोसायटी के सदस्य शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान नागरिक समूहों से भारत जोड़ो अभियान के अगले चरण को लेकर चर्चा की। राहुल गांधी ने यहां सवाल-जवाब सेशन से अपने भाषण की शुरुआत की और यात्रा के अपने अनुभवों को भी साझा किया।


यह भी पढ़ें: ईसाई मुसलमानों को कब मारोगे, धर्म संसद से एक बार फिर किया गया नरसंहार का आह्वान


राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि, "भारत जोड़ो यात्रा महज एक यात्रा नहीं बल्कि सोचने का एक तरीक़ा है। आडवाणी जी ने जब रथ यात्रा निकाली तो जनता उससे दूर थी। रथ डीज़ल इंजन की गाड़ी में चल रहे थे। इस यात्रा में रथ नहीं है। रथ राजा का होता है। इस यात्रा में कोई राजा नहीं सिर्फ़ प्रजा शामिल थी।"


राहुल गांधी ने आगे कहा कि, "इस यात्रा में हर धर्म जाति के लोगों को शामिल होने के लिए कहा गया था। यात्रा में सभी तरह के जीव भी चले। गाय, कुत्ते और अन्य जीव भी। मगर किसी को नुक़सान नहीं पहुँचाया गया। इस यात्रा में अहिंसा, मोहब्बत और एकता थी। आडवाणी जी की यात्रा में नफ़रत थी और हिंसा थी। वो एक विजन था, यह एक विजन है।" 

इस दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या कांग्रेस नेशनल लेवल पर कोई ऐसा मैकेनिज्म बनाएगी जिसमें सिविल सोसायटी के लोगों को शामिल किया जाए। इसपर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सिविल सोसायटी के साथ मिलकर काम करने की योजना है। जल्द ही ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया जाएगा, ताकि लोकतांत्रिक तरीक़े से जनता के हितों की रक्षा की जा सके।


यह भी पढ़ें: अडानी मामले में JPC गठन की मांग पर अड़ा विपक्ष, हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित


योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश से जुड़े सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में धर्म नहीं अधर्म की आंधी है। उत्तर प्रदेश में योगी जी धार्मिक नेता नहीं है। योगी जी को हिन्दू धर्म नहीं पता है। क्योंकि कोई धर्म हिंसा और नफ़रत नहीं सिखाता। इसलिए यूपी में धर्म की आंधी नहीं है। योगी जी अपने मठ के इतिहास को कलंकित कर रहे हैं।



राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि यदि आपने डर का सामना कर लिया तो नफ़रत ख़त्म हो जाएगी। कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है। तपस्वी का हाथ (कांग्रेस का सिंबल) अभय मुद्रा है जो सिखाता है कि "डरो मत"। 


उन्होंने कहा कि, "संघ के विपरीत हम सिविल सोसायटी से ट्रेनिंग, कम्युनिकेशन आदि सीखना चाहते हैं। कांग्रेस को सिविल सोसायटी के साथ मिलकर काम करना चाहिए। ट्रेनिंग सेशन, दोनों को मिलकर करना चाहिए।" कार्यक्रम में भारत जोड़ो यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, स्वराज इंडिया के फाउंडर योगेंद्र यादव समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment