Breaking

revanchal times new

राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा महाविद्यालय अरनिया ने गोद ग्राम कांसखेड़ा में सात दिवसी कर्यक्रम का समापन किया गया



दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां मंडला जिले के  जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत अंजनिया महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोद ग्राम पंचायत कांसखेड़ा मे जिसमे ग्राम की स्वछता को लेकर ग्राम की साफ सफाई, एवं जल संरक्षण के तहत बोरी बंधान का कार्य किया गया नदी में महाविद्यालय अंजनिया के  प्राचार्य नवीन कुमार हरदहा के द्वारा  बताया गया कि छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया एवं ग्राम सभा मे उपस्थित होने के लिए सभी ग्राम वासियों को समझाया गया नशा मुक्ति को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया रास्ट्रीय सेवा योजना के तहत ग्राम मे अनेकों कार्य अंजनिया महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया

और आज समापन कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई, और सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया किया, सात दिवसीय  कार्यक्रम मैं उपस्थित हुए  मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अंजनिया साक्षी शुक्ला, अंजनिया चौकी प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत रोहनी प्रसाद शुक्ला राष्ट्रपति से सम्मानित, शासकीय महाविद्यालय अंजनिया डॉ नवीन कुमार हरदहा ,डॉ गोविन्द सिंह दांगी,डॉ शोभना पटैल, प्रशांत यादव, डॉ घनश्याम झरिया, संदीप चौरसिया, एवं समस्त महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहे!


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new