BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासन के खेलो इण्डिया यूथ गेम्स के उद्देष्य से ईको विकास समितियों में नवयुवकों को जोड़ने तथा वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के लिए... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 3, 2023

शासन के खेलो इण्डिया यूथ गेम्स के उद्देष्य से ईको विकास समितियों में नवयुवकों को जोड़ने तथा वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के लिए...

 




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क में दिनांक 2.2.2023 को परिक्षेत्र स्त्ररीय ईको विकास समिति की खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ परिक्षेत्र खटिया में एस.के.सिंह, क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में श्रीमति श्यामवती उइके, सरपंच ग्राम पंचायत खटिया, संतराम मरकाम अध्यक्ष ईको समिति छपरी, बाबूलाल कुषराम, अध्यक्ष ईको विकास समिति बटवार, एन.एस. यादव संयुक्त संचालक, बफरजोन वनमंडल कान्हा टाइगर रिजर्व,मंडला, ए.के. जैन सहायक संचालक सिझौरा, संजीव शर्मा,पार्क अधीक्षक एवं अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहें। इस प्रतियोगिता में परिक्षेत्र खटिया बफर की पुरुष व्हालीवाॅल एवं कबड्डी प्रतियोगिता में खटिया, मोचा, मानेगांव, पटपरा, छपरी, सौतिया, बटवार, कुटवाही,धमनगांव एवं समैया-भागपुर सहित 10 ईको विकास समिति की टीम एवं महिला कबड्डी में कुटवाही एवं छपरी की 2 टीमों ने भाग लिया। शासन के खेलो इण्डिया यूथ गेम्स के उद्देष्य से ईको  विकास समितियों में नवयुवकों को जोड़ने तथा वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण में उनकी सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से इन खेलों का आयोजन करने का निर्णय पार्क प्रबंधन के द्वारा लिया गया,जिससे ईको विकास समितियों में एक नव चेतना का संचारण करना भी एक उद्देश्य था। इस प्रतियोगिता का समापन दिनांक 4.2.2023 को परिक्षेत्र खटिया के ग्राऊंड में किया जावेगा।

No comments:

Post a Comment