दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड मवई में 3 फरवरी 2023 ' शुक्रवार शासकीय महाविद्यालय मवई में, भारतीय निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया। जिसका माध्यम "गीत" था गीत के बोल "मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता हैं,, इस गीत के माध्यम से महाविद्यालय के सभी छात्रों को मतदाता जागरूकता के विषय में बताया गया । महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना उरकूड़े , सहायक प्राध्यापक डॉ अर्चना डेनियल ' राजेंद्र सोनवानी, डॉ सत्यनारायण मालवीय, डॉ मनीष सिंह ,श्रीमती धारणा कनौजिया, मतदाता जागरूकता प्रभारी स्वामी दयानंद प्रजापति तथा महाविद्यालय के छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment