BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लाइफ ऊर्जा क्लब से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 3, 2023

लाइफ ऊर्जा क्लब से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन...



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला के वनांचल क्षेत्र मवई में दिनांक 3 फरवरी 2023 को शासकीय महाविद्यालय मवई में लाइफ कार्यक्रम के तहत ऊर्जा क्लब का गठन किया गया और साथ ही कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना उरकुडे ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य मनीष यादव एवं अन्य विशेष अतिथियों में मंगल पंद्रे क्रीडा प्रभारी, नंदकिशोर मार्को, गोविंद पंद्रे, पतिराम, संदीप कुमार यादव, लेखराम कोकड़िया,  कन्हैया लाल पुसाम ' एवं अजय मराठा ने उपस्थिति दर्ज की। प्राचार्य मनीष यादव  द्वारा ऊर्जा के नवीनीकरण व अनवीनीकरण स्रोतों के बारे में महाविद्यालय के छात्रों को जानकारी प्रदान की | ऊर्जा संरक्षण एवं उसे बनाए रखने के लिए प्रबंधन की भूमिका से अवगत कराया । ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों के बारे में विस्तार से जानकारी  दी गई।                                   उपरोक्त अतिथियों ने अपने अपने वक्तव्य से विद्यार्थियों को अवगत कराया और ऊर्जा संरक्षण को बनाए रखने के लिए विशेष जानकारी दी महाविद्यालय परिवार में प्रो. राजेंद्र कुमार सोनवानी, डॉ. सत्यनारायण मालवीय, आशीष चतुर्वेदी, प्रो. स्वामी दयानंद प्रजापति, डॉ. मनीष सिंह, ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम प्रभारी धारणा कनौजिया एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment