BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया महिला ज्ञानालय नरेन्द्रगढ़ का अवलोकन नवसाक्षरों को किया पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 15, 2023

कलेक्टर ने किया महिला ज्ञानालय नरेन्द्रगढ़ का अवलोकन नवसाक्षरों को किया पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित

मण्डला 15 फरवरी 2023







                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला विकासखंड के ग्राम नरेन्द्रगढ में संचालित महिला ज्ञानालय का अवलोकन किया। उन्होंने नवसाक्षरों से आत्मीय चर्चा करते हुए उन्हें आगे भी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती सिंह ने कहा कि शिक्षा से व्यक्तित्व के विकास के साथ-साथ जीवनस्तर में भी सुधार होता है। इस दौरान उन्होंने निरक्षरता से आजादी अभियानके तहत साक्षर हुई महिलाओं से उनके अनुभव पूछे। महिलाओं ने बताया कि वे पहले पढ़ना-लिखना नहीं जानती थी, किन्तु महिला ज्ञानालय के माध्यम से उन्होंने लिखना-पढ़ना सीख लिया है जिससे अब उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, वे निरंतर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। कलेक्टर ने कहा कि नवसाक्षर महिलाओं को शब्दों से वाक्यों का भी ज्ञान कराएं। साथ ही वित्तीय साक्षरता पर भी ध्यान दें। कलेक्टर ने अक्षरसाथी ममता कुड़ापे द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। अवलोकन के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्वेता तड़वे, जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक परियोजना समन्वयक हीरेन्द्र वर्मा एवं के.के. उपाध्याय सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

तत्काल प्रारंभ करें नहर की सफाई

 

                ग्राम नरेन्द्रगढ़ में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन, पोषण आहार, किसान क्रेडिट कार्ड, उपार्जन पंजीयन, खाद्यान्न वितरण आदि के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा नहर का विषय संज्ञान में लाए जाने पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि तत्काल नहर की सफाई कार्य प्रारंभ करें। इसी प्रकार उन्होंने ग्राम में पेयजल की उपलब्धता तथा पहुंचमार्ग के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment