BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरस्वती शिशु मंदिर भुआ बिछिया में नौनिहाल शिशुओं का वेद मंत्रों के साथ हुआ विद्यारंभ संस्कार.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 6, 2023

सरस्वती शिशु मंदिर भुआ बिछिया में नौनिहाल शिशुओं का वेद मंत्रों के साथ हुआ विद्यारंभ संस्कार..




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले विकास खण्ड भुआ बिछिया में सरस्वती शिशु मंदिर में बसंतोत्सव के दौरान पर संपन्न होने वाला विद्यारंभ संस्कार वेद मंत्रों एवं हवन पूजन के द्वारा  विद्यालय में शनिवार को संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. संतोष पाण्डेय द्वारा मुख्य यजमान किशोर भारती एवं कन्या भारती प्रमुख अमन पाण्डेय एवं इशिका अग्रवाल ने विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात समिति पदाधिकारियों , अभिभावकों ,पूर्व छात्रों ,आचार्य परिवार , नवीन प्रवेशित भैया बहिन एवं विद्यालय के भैया बहिनों द्वारा वेद मंत्रों के साथ हवन किया गया।

व्यवस्थापक किशोरी लाल साहू  ,विभाग समन्वयक मंडला राम बहोरी पटेल पूर्व मंडी अध्यक्ष सुनील नामदेव ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस पाटी पूजन कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष शुगम राय, नैनवती कुडापे , गोपाल सिंह राजपूत समिति पदाधिकारी , सोनल अग्रवाल सुयश श्रीवास्तव , पवन सोनी अंशुल पाण्डेय , श्रवण सोनी आकांक्षा चऊदा एवं अन्य पूर्व छात्रों  तथा  एम.एल. कुडापे , महेन्द्र सिंगौर , वंदना राजपूत ,जया सोनी ,पूजा सोनवानी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता प्रदान की।

   पाटी पूजन कार्यक्रम में 80 शिशु ,80 माताएं  15 पूर्व छात्र एवं 50 अभिभावक शामिल होकर कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राचार्या  निशा पाण्डेय द्वारा ने आभार व्यक्त किया गया। संचालन वरिष्ठ आचार्य मिट्ठूलाल सिंगौर ने किया ।

No comments:

Post a Comment