रेवंचल टाइम्स - मंडला कान्हा टायगर रिजर्व के अंतर्गत वन परिक्षेत्र भैसानघाट के बीट पोंगापानी में दिनांक 05/02/2023 को घायल बाघिन का रेस्क्यू किया गया। बाघिन (टी-9) जिसकी उम्र लगभग 12-13 वर्ष है, उसके गले में किसी शिकारी द्वारा क्लच वायर का फंदा लगाने के कारण घांव हो गया था। जीसे दिनांक 06/01/2023 को प्रथम बार घायल अवस्था में देखा गया । इसके रेस्क्यू हेतु परिक्षेत्र भैसानघाट, मुक्की एवं गढ़ी के वनक्षेत्रों में तभी से लगातार प्रयास किया जा रहा था। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिये तीन विभागीय हाथी एवं 50-60 वयक्तियों का दल लगाया गया था। बाघिन के लगातार चलायमान होने से उसकी निश्चित उपस्थिति नहीं मिल पा रही थी। लगभग 5000 हेक्ट. क्षेत्र में इसका विचरण था। दिनांक 02/02/2023 को बीट पांगापानी में पिंजरा लगा कर रेस्क्यू का प्रयास किया गया। दिनांक 05/02/2023 को बाघिन (टी-9) पकड़ी गयी। मौके पर बाघिन को बेहोश कर तार का फंदा काटा गया एवं गले के घाव को सफाई कर उपचार किया गया । बाघिन को आगे भी उपचार की आवश्यकता को देखते हुये मुक्की रेस्क्यू सेंटर में स्थानांतरित किया गया है। इसे घांव के ठीक होने तक रखा जायेगा। बाघिन का रेस्क्यू एवं उपचार कान्हा टायगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक सुनील कुमार सिंह, भा.व.से. के मार्गदर्शन में किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान डॉ. संदीप अग्रवाल, वन्यप्राणी चिकित्सक, संजय रायखेड़े, सहायक संचालक (हलोन), कैलाश बामनिया, परिक्षेत्र अधिकारी, भैसानघाट एवं अन्य क्षेत्रीय अमला भी उपस्थित रहा।
Monday, February 6, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
कान्हा नेशनल पार्क में घायल बाघिन का रेस्क्यू कर किया गया उपचार...
कान्हा नेशनल पार्क में घायल बाघिन का रेस्क्यू कर किया गया उपचार...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment