BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरपंच संघ ने माननीय राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन... कलम बंद-कार्यालय बंद अनिष्चितकालीन धरना.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 6, 2023

सरपंच संघ ने माननीय राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन... कलम बंद-कार्यालय बंद अनिष्चितकालीन धरना....


दैनिक रेवांचल टाइम्स केवलारी  -  मध्यप्रदेष में इन दिनां सरपंच संघ सरकार से अपनी विभिन्न मांगां को लेकर ज्ञापन, धरना प्रदर्षन पूरे प्रदेष में हो रहा है। सरपंच संघ की हड़ताल होने से ग्राम पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं विकास यात्रा से सरपंच संघ ने दूरियाँ बना ली है। 2 फरवरी को 11 बिन्दुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर सरकार ने अभी तक गंभीरता से नहीं सोचा है इससे नाराज सरपंच संघ ने आज बैठक कर निर्णय लिया कि 7 फरवरी से कलम बंद-कार्यालय बंद तथा धरना प्रदर्षन किया जायेगा। इसको लेकर माननीय राज्यपाल महोदय के नाम आज अनुविभागीय राजस्व कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतां के सरपंच उपस्थित थे। यदि वास्तव में यह हड़ताल लंबी जाती है तो निष्चित है सरकार की योजनायें और निर्माण कार्य प्रभावित होंगे जिससे आमजनता को परेषानी बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment