BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केवलारी नगर परिषद से हुआ विकाश यात्रा का भव्य शुभारंभ....जनता के बीच शिवराज सरकार के कामों को रख रहे जनप्रतिनिधि... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 6, 2023

केवलारी नगर परिषद से हुआ विकाश यात्रा का भव्य शुभारंभ....जनता के बीच शिवराज सरकार के कामों को रख रहे जनप्रतिनिधि...

 



दैनिक रेवांचल टाइम्स केवलारी - प्रदेश में भाजपा सरकार की विकास यात्रा  05 फरवरी को संत रविदास जयंती से प्रारंभ हो चुकी हे। इसमें विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। सभी नगर एवम ग्राम पंचायतों में हितग्राही सम्मेलन संपन्न हुए । केवलारी में भी नगर परिषद के अनेक वार्डों में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में विभिन्न योजनाओं के चिन्हित हितग्राहियों को लाभांवित  कर प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं के द्वारा शिवराज सरकार एवं मोदी सरकार की जन हितेषी योजनाओं को जमीनी स्तर पहुंचने की बात कही गई। शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर यह यात्रा नगर परिषद क्षेत्र के हर वार्ड में पहुंची और जनता के बीच जाकर शेष बच्चे हुए हितग्राहियों को जल्द से जल्द योजनाओं के लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही नगर परिषद द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। 


विकास यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नेता और नगर परिषद केवलारी के विधायक प्रतिनिधि देवी सिंह बघेल ने नगर परिषद द्वारा कराए गए करोड़ों के जन हितेषी कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से शिवराज सरकार में उनके नगर परिषद द्वारा सड़क,नाली के साथ साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगरीय क्षेत्र में दी जाने वाली ढाई लाख रुपए की राशि की घोषणा की गई । इसके साथ ही नगर परिषद द्वारा दी जाने वाली अनेक योजनाओं के हितग्राहियों को भी सम्मानित किया गया।

    इसके साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम केवलारी मंडल के प्रभारी श्रीराम ठाकुर ने शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं उनसे लाभान्वित हो रहे लाखों हितग्राहियों के बारे में जनता को बताते हुए कहा गया कि 2003 के पहले जिस तरह से मध्यप्रदेश एक बीमारू प्रदेश के रूप में गिना जाता था,जहां गड्ढे युक्त सड़क अघोषित बिजली कटौती किसानों को पानी ना मिलना खाद बीज ना मिलना और हर छोटे-बड़े कामों को कराने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को रिश्वत देना पड़ता था परंतु 2003 के बाद से मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के आने के बाद जिस तरह से आज मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बना है। हर व्यक्ति हर परिवार किसी न किसी योजना से लाभान्वित है ।आज गांव गांव में पक्की सड़कें पक्की नाली हर खंभों में स्ट्रीट लाइट 24 घंटे बिजली पानी और भ्रष्टाचार मुक्त शिवराज सरकार के नेतृत्व में हो रहे विकास से जनता प्रभावित हो रही है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर भरोसा कर रही है। और आगे भी जनता से आशीर्वाद बनाये रखने हेतु आग्रह किया जा रहा है।


     यात्रा के दौरान जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया गया। राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं का प्रचार प्रसार भी यात्रा के दौरान किया गया। 


यात्रा में यह रहेगा खास....

विकास यात्रा में सबसे आगे विकास पताका ध्वज के रूप में  विकास यात्रा का प्रमुख आकर्षण विकास रथ रहा । इस रथ के चारों ओर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े फ्लेक्स लगे हुए थे जिसमे विभिन्न विभागों के अंतर्गत आने वाली शासकीय योजनाओं के बारे में। जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण को एलईडी टीवी के माध्यम से चलित वाहन में दिखाए जा रहा था । केवलारी नगर परिषद के विभिन्न वार्ड जिनमें मुख्य रुप से मरकावाडा,बिनेकी, मलारा, डोभ, बोथीया ,बगलई एवं डोकररांजी में यात्रा का भव्य स्वागत कर आम सभा का आयोजन किया गया और जनता को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीराम ठाकुर , प्रदीप राय ,प्रमोद राय  नवनीत ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष  देवी सिंह बघेल ,नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी सिंह बघेल , उपाध्यक्ष शिव चौधरी,भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण दुबे, सतीश राय, ओमकार जघेला दीपेश पांडे दीपक जघेला एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि पार्षद गण एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता गण व एसडीएम तहसीलदार सीएमओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment