BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गजरथ महोत्सव पिंडरई के समापन कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेगे सीएम कलेक्टर एवं एसपी ने लिया तैयारियों का जायज़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 9, 2023

गजरथ महोत्सव पिंडरई के समापन कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेगे सीएम कलेक्टर एवं एसपी ने लिया तैयारियों का जायज़ा






मण्डला 9 फरवरी 2023

            नैनपुर क्षेत्र के पिंडरई में 5 फ़रवरी से 10 फ़रवरी तक जैन धर्म के गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 10 फ़रवरी को महोत्सव का समापन कार्यक्रम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिंडरई में आयोजित गजरथ महोत्सव के समापन कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे तथा जैन मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत गुरुवार को पिंडरई पहुंचे। जहाँ उन्होंने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनिश्री ने गजरथ महोत्सव के आयोजन में प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया, आशीर्वाद प्रदान किया तथा अधिकारियों को आर्शीवाद स्वरूप शॉल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट किया। कलेक्टर एवं एसपी ने 10 फ़रवरी को प्रातः 11 बजे गजरथ महोत्सव के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के वर्चुअली जुड़ने एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment