रेवांचल टाईम्स की खबर का असर......गोदाम में भरे गेहूं की होगी जांच पड़ताल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

🙏जय माता दी🙏 शुभारंभ शुभारंभ माँ नर्मदा की कृपा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से माँ रेवा पब्लिकेशन एन्ड प्रिंटर्स का हुआ शुभारंभ समाचार पत्रों की प्रिंटिग हेतु संपर्क करें मोबाईल न- 0761- 4112552/07415685293, 09340553112,/ 9425852299/08770497044 पता:- 68/1 लक्ष्मीपुर विवेकानंद वार्ड मुस्कान प्लाजा के पीछे एम आर 4 रोड़ उखरी जबलपुर (म.प्र.)

Sunday, February 12, 2023

रेवांचल टाईम्स की खबर का असर......गोदाम में भरे गेहूं की होगी जांच पड़ताल

 


आदेश- वेयर हाउस के गोदामों में भंडारित लाखों क्विंटल गेहूं में हेराफेरी को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश...


रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में जिम्मदारों ने कसम खा रखी है कि जब भी मौका मिलेगा हम गरीबों के हक को अपना हक समझने में कमी नही करेंगे क्योंकि जब तक हम काम नही करेगे तब तक ग़रीबो का भला नही हो सकता इस लिए उनके लिए संचालित योजनाओं में हमारा भी हक़ बनता है।

        वही गरीब और आदिवासी जिले में गरीबों के जीवन यापन के लिये और उनके हक के गेहूं जो की जिले में वेयरहाउस की गोदामों में भंडारित लाखों क्विंटल गेहूं भंडारण में की जा रही हेराफेरी की जांच पड़ताल के लिए शीघ्र ही कार्यवाही शुरू की जाएगी। जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह के द्वारा मामला संज्ञान में आने के बाद जिले के वेयरहाउस के सभी गोदामों में भंडारित गेहूं की सटीक मात्रा की जॉच शुरू की गई हैं। मगर विभाग के अधिकारी इतने शातिर हैं। की कागजों में पूरी जानकारी सही हैं। मगर स्टाक में भारी गोलमाल हैं। मगर जो अधिकारी जांच करने के लिए आते है। वो भी जांच और गोदाम प्रभारियों से साठ गांठ कर मामले को दबाने की कोशिश करते हैं। जिसके कारण घोटालों की जांच में असली चोर या अधिकारी निकल जाते है। 


जिला कलेक्टर मंडला ने दिए जांच के आदेश 


 गौरतलब है कि वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में उपार्जन केंद्रों के जरिए जिला प्रशासन ने जिले के किसानों से 12 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीदी की थी। विभागीय आंकड़े बता रहे हैं कि वर्ष 2021- 22 में जिले भर में 10 हजार से अधिक किसानों से लगभग 4 लाख 63 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई थी। इससे पहले वर्ष 2020- 21 में गेहूं उपार्जन के जरिए जिले भर में 7.50 लाख क्विंटल  गेहूं की खरीदी की गई थी। इस तरह पिछले 2 वर्षों में जिले भर में 12 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं का भंडारण किया गया। वर्ष 2022 के मई महीने के बाद से जिले में राशन दुकानों के जरिए हितग्राहियों को गेहूं वितरण बंद कर दिया गया। लेकिन विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस दौरान जिलेभर में स्थित वेयरहाउस कि गोदामों से गेहूं कि कई बोरियों की हेराफेरी की जा चुकी है। इस बारे में जिले के मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के प्रभारी वी के पाठक से जानकारी ली गई कि जिले में वेयरहाउस के गोदामों में गेहूं की वर्तमान भंडारित मात्रा क्या है ?तो उन्होंने बताया कि वेयरहाउस के गोदामों भंडारित गेहूं की जानकारी उन्हें नहीं है। जबकि जिले के गोदाम प्रभारी को वेयरहाउस के गोदामों में भंडारे गेहूं की जानकारी होना अनिवार्य है। उन्हें यही दायित्व होता है कि वेयरहाउस के गोदामों में भंडारित खाद्यान्न की आंकड़ेवार जानकारी अपने पास रखें। 2.76 लाख मैट्रिक टन की भंडारण क्षमता वर्तमान में जिले में भंडारण क्षमता 2.76 लाख मैट्रिक टन है इन भंडार गृह में ओपन के कावड़ के और किराए पर लिए गए भंडार ग्रह भी शामिल है। जिले में कवर्ड गोदामों की कुल क्षमता 1लाख 57 हजार 140 मेट्रिक टन है। इनमें शासकीय अशासकीय निजी कुल 86  कवर्ड गोदाम शामिल है। इसके अलावा ओपन कैप की भंडार क्षमता 1 लाख 19 हजार  650 मेट्रिक टन है। इस तरह जिले की कुल भंडार क्षमता 2 लाख 76 हजार मैट्रिक टन है।

जिले में गेहूं उपार्जन की वर्षवार सूची


(1)वर्ष 2021 की खरीदी 7.50 लाख क्विंटल

(2)वर्ष 2022 की खरीदी 4.63 लाख क्विंटल

जिले में ओपन के की भंडार क्षमता 1.31 लाख मैट्रिक टन

(3)जिले में कबाड़ गोदाम क्षमता 1.30 लाख मैट्रिक टन हैं।



इनका कहना है। 

         जिले में भंडारित गेहूं की मात्रा में हेराफेरी का मामला अभी संज्ञान में आया है इसके लिए जिले की गोदामों में भंडारित गेहूं की सटीक माता की जानकारी के लिए जांच पड़ताल शुरू की जाएगी।

                                हर्षिका सिंह 

                         जिला कलेक्टर मंडला।

No comments:

Post a Comment