मण्डला 4 फरवरी 2023
कलेक्टर एवं जिला
निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडला स्थित ईवीएम एवं
वीवीपेट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाऊस की सुरक्षा संबंधी
व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से वेयर हाऊस के
निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, निर्वाचन शाखा से अरूण कछवाहा, सीके तिवारी आदि उपस्थित
रहे।

No comments:
Post a Comment