मण्डला 4 फरवरी 2023
खेलो इंडिया यूथ गेम्स
के अंतर्गत गतका गेम्स की प्रतियोगिताएं आज संपन्न हुई जिसमें पंजाब ने 3 तथा चंडीगढ़ ने एक स्वर्णपदक हासिल किया। 2 से 4 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में म.प्र. को 2 कांस्यपदक
प्राप्त हुए। समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, नगरपालिका
अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर हर्षिका सिंह
तथा स्पोटर््स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को
पुरूस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत
अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए मंडला जैसे आदिवासी
जिले का चयन होना गौरव की बात है। आयोजन के प्रथम चरण में युद्ध कौशल को प्रदर्शित
करता गतका गेम्स का आयोजन किया गया, इस दौरान जिले
में उत्सव जैसा माहौल परिलक्षित हुआ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के
आयोजन से जिले के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और भविष्य में वे भी इस तरह
के आयोजन में सहभागिता करेंगे। विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि खेलो
इंडिया यूथ गेम्स का यह आयोजन जिले के खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा
जाएगा। इस तरह के आयोजनों से आने वाली पीढ़ियों को सीखने का अवसर प्राप्त होता है।
इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत गतका खेल
का आयोजन जिले के लिए एक नया अनुभव है। सीमित संसाधनों में आयोजन को पूरा करना एक
चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे टीम मंडला ने एकजुट होकर पूरा किया है। इस अवसर पर
पंजाब के पारंपरिक गतका का प्रदर्शन भी किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत 8 से 10 फरवरी तक थांगता खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इन्होंने जीते पदक
खेलो इंडिया यूथ गेम्स
के अंतर्गत गतका गेम्स के तहत व्यक्तिगत बालक वर्ग में चंडीगढ़ के जशनदीप सिंह ने
स्वर्ण, दिल्ली के नवजोत सिंह ने रजत तथा चंडीगढ़ के कुलबीर सिंह ने
एवं पंजाब के गुरप्रीत सिंह ने कांस्यपदक जीते। व्यक्तिगत बालिका वर्ग में पंजाब
की खुशवीर कौर ने स्वर्ण, मणीपुर की नगाशेपम
अंजेलिका चानू ने रजत तथा पंजाब के मेहकप्रीत कौर एवं झारखंड की पलक परमा ने
कांस्यपदक हासिल किया। टीम ईवेंट बालक वर्ग में पंजाब ने स्वर्ण, दिल्ली ने रजत तथा चंडीगढ़ एवं मध्यप्रदेश ने कांस्यपदक जीते। इसी प्रकार टीम
ईवेंट बालिका वर्ग में पंजाब ने स्वर्ण, दिल्ली ने रजत
तथा मध्यप्रदेश एवं चंडीगढ़ ने कांस्यपदक प्राप्त किए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment