रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में जिला प्रशासन के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी गूंगे बहरे हो चुके है, जहा इन्हें केवल सेवा शुल्क के अलावा कुछ नजर नही आ रहा है विभागों के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी दिल खोल के सरकारी धन की होली खेल रहे है पर किसी को कोई फर्क नही पड़ रहा है, और अगर इनके द्वारा किये गए कार्यनामो कि जानकारी मांग की जाए तो पहले ये लोग जानकारी मांगने वालों को कुछ राशियों का प्रलोभन देते है और अगर आवेदक नही मानते है तो फिर ये अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सेवा शुल्क के साथ साथ मिठाई का नज़राना पहुँचा देते जिससे फिर कोई कुछ नही कर सकते है नियम अधिनियम सब के रखे रह जाते है।
वही जानकारी के अनुसार नगर परिषद निवास में ग़बन भ्रष्टाचार की परत खोलने के लिए अधिनियम का सहारा लिया गया तो आवेदक को गुमराह किया जा रहा है और जानकारी भी नही दी जा रही है क्योंकि इन्हें पता है कि हमने जो लीपा पोती कर सरकारी धन में जो होली खेल ली है तो उसका भी जनता के सामने निकल न जाये वही नगर परिषद निवास में बर्ष 2021 --22 में हुई बाजार नीलामी की बसूली गई राशि मे लगभग 08 लाख रूपये का गोलमाल कर, गबन करने की प्रमाणिक शिकायत सामने आई है । बाजार नीलामी का कार्य राजस्व शाखा के पास रहता है , और बाजार नीलामी से लेकर जमा राशि तथा शेष राशि के सभी रिकॉर्ड का संघारण यही सेक्शन करता है , प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021--22 में बाजार नीलामी प्राप्त करने बाला ठेकेदार परिषद में पदस्थ कर्मचारी का रिश्तेदार था ,इन्ही का एक रिश्तेदार पार्षद भी था ,मिलीभगत के इस प्रकरण में बाजार एबम मड़ई बसूली सहित दैनिक बसूली की लगभग 08 लाख की राशि परिषद में जमा नहीं कि गई , जिसकी जानकारी लगने पर बात सामने आई ,।
आर टी आई के अंतर्गत नही दे रहे जानकारी
08 लाख के गबन की शिकायत सामने आने पर सूचना के अंतर्गत जानकारी मांगे जाने पर परिषद आनाकानी करने लगी , राजस्व शाखा का दोषी कर्मचारी, आर टी आई आवेदक के घर जा कर आबेदन बापिसि का निबेदन करने लगा, आवेदक द्वारा आवेदन बापस नही लिये जाने पर नगर परिषद द्वारा जानकारी प्रदान करने में असमर्थता ब्यक्त कर दी गई ,
मुख्य नगर परिषद अधिकारी की जानकारी के बगैर जानकारी देने से किया इन्कार
सूचना अधिकार के अंतर्गत मांगी जा रही जानकारी के आवेदक को जानकारी प्रदान नहीँ किये जाने संबंधित पत्र क्र/न प/2023/864 जारी दिनांक06/01/23 नगर परिषद अधिकारी की जानकारी के बगैर और अन्य किसी के हस्ताक्षर से जारी किए जाने की जानकारी भी लगी हैं ,इस संबंध में जब नगर परिषद अधिकारी से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा जानकारी देने से इंकार करने संबंधी पत्र जारी नही किया गया है।
गबन के दोषी लगे हैं मामले को दवाने में
नगर परिषद अधिकारी की जानकारी के बगैर जानकारी नहीं दे पाने संबंधित पत्र जारी करने बाले कर्मचारियों पर राजनीतिक दवाव बना कर उक्त फर्जी पत्र जारी कराये जाने की चर्चा आम है ।
इनका कहना है...
वर्ष 2021--22 की बाजार नीलामी का रिकॉर्ड कुछ कर्मचारियों द्वारा गायब कर दिये जाने की संभावना है, जिसको लेकर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है । आवेदक को सूचना के अधिकार की जानकारी जल्द ही दी जावेगी।
बिकेश कुमार कुमरे,
मुख्य नगर परिषद अधिकारी,
निवास मंडला


No comments:
Post a Comment