BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कमिश्नर से चर्चा के बाद माने आंदोलनकारी, सभी बिंदुओ पर रात 12 बजे तक चली चर्चा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 4, 2023

कमिश्नर से चर्चा के बाद माने आंदोलनकारी, सभी बिंदुओ पर रात 12 बजे तक चली चर्चा





रेवांचल टाइम्स मंडला - जन विकास यात्रा कमिश्नर कार्यलय पहुंचने के बाद पता चला कि कमिश्नर आवश्यक बैठक के लिए मंडला निकल गए हैं।पैदल यात्री आक्रोशित हो गए। आंदोलनकारी कमिश्नर से बिना मिले जाने को तैयार नहीं थे। रात 10 बजे कमिश्नर के मंडला से वापस आने पर 12 बजे तक बैठक चला। मांग के विभिन्न मुद्दे और उसके साक्ष्य के साथ कमिश्नर को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने कहा कि बरगी बांध से जमठार क्षेत्र बीजाडांडी और नारायणगंज के किसानों को जलाशय से सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है और मत्स्य उत्पादन अपने निम्न स्तर पर आ गया है, उसका अध्ययन कराया जाए।बरगी विस्थापितों का पुनर्वास आज तक लंबित है। चुटका परमाणु बिजलीघर, बसनिया बांध और राजा दलपतशाह अभयारण्य को तत्काल निरस्त किया जाए।              

मंडला जिले में विभिन्न परियोजनाओ से विस्थापित परिवारों/लोगों की वर्तमान रहवास, सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करने एक कमेटी गठित हो। उसके बाद उनके आर्थिक पुनर्वास की व्यवस्था किया जाए।   

                      

वन भूमि पर काबिज पात्र व्यक्ति दावा लगाने से वंचित है


वन भूमि पर काबिज पात्र व्यक्ति दावा लगाने से वंचित है या दावा गलत तरीके से आमान्य कर दिया गया है उस व्यक्ति को व्यक्तिगत और गांव को सामुदायिक वन अधिकार दिलाने की पारदर्शी व्यवस्था बनाया जाए।पीढ़ियों से वनक्षेत्र में निवास करने वाले अन्य परम्परागत वन निवासियों(गैर आदिवासी)के दावों पर आजतक कोई निर्णय नहीं लिया गया है जो वन अधिकार पत्र से वंचित हैं। उन्हे भी वन अधिकार पत्र दिया जाए। नर्मदा के दोनों तटों पर बसे गांव और खेतों तक थ्री फेज लाईन लगाया जाए। 

बरगी बांध के अंतिम छोर पर नर्मदा नदी पर चिरईडोंगरी (मंडला) से बुधेरा(सिवनी) के बीच पुल निर्माण कराया। पलायन को रोकने 10 वर्षिय दीर्घकालीन योजना स्थानिय समुदाय के सुझाव और विश्वास में लेकर बनाया जाए। नर्मदा की सहायक नदियों के सूखने से नर्मदा मे पानी की मात्रा कम होने  मंडला - जबलपुर मार्ग के गुणवत्ताविहिन बनाए जाने, मंडला मेडिकल कालेज निर्माण में देरी, खाद्यान्न में गेहूं आपूर्ति बंद होने,बेबेहा पुल की मरम्मत की शीघ्र कराने आदि पर विस्तृत चर्चा किया गया।कमिश्नर ने उक्त सभी बिंदुओ को नोट किया और ज्ञापन के साथ संलग्न सरकारी दस्तावेज को पढा।उन्होने कहा कि सभी बिंदुओ का परिक्षण पश्चात इसका जबाव देंगे।लोगों ने मांग किया उपरोक्त सभी बिंदुओ पर एक माह बाद समीक्षा बैठक आयोजित किया जाए, इस प्रस्ताव को कमिश्नर ने मंजूर किया है।मंडला- जबलपुर मार्ग के बारे में उन्होने कहा कि टूटे हुए सङक को तोड़कर दूबारा बनाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।चर्चा में नवल सिंह मरावी तितरा मरावी बजारी लाल सर्वटे बसनिया बांध विरोधी संघर्ष समिति,मीराबाई दादु लाल कुङोपे चुटका परमाणु विरोधी संघर्ष समिति,देवलाल मलगाम बृज लाल कुंजाम सेवकली बाई लिफ्ट सिंचाई अभियान बीजाडांडी, केहर सिंह मार्का शारदा यादव, मुन्ना बर्मन बरगी मत्सय संघ, रत्न बरकङे जयस मंडला, राज कुमार सिन्हा नर्मदा बचाओ आंदोलन, विवेक पवार जन संघर्ष मोर्चा मंडला,बरगी विधायक संजय यादव, जगत बहादुर सिंह महापौर जबलपुर,विवेक अवस्थी राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, दिनेश यादव संगठन प्रभारी, एडवोकेट राकेश तिवारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष,गुलाब सिंह उईके प्रदेश महामंत्री,प्यारी बाई गोठरिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गुलाब परस्ते,सुल्तनी  यादव, अजमेर गोठरिया,धनराज बरकङे,बबलू सोयाम, रफिक मंसूरी,काशीराम बरकङे,किशोर अग्रवाल, गणेश पाठक आदि लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment