BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस छोटे से पत्ते के सेवन से जड़ से खत्म हो जाती है कोलेस्ट्रॉल और शुगर, मोटापे को भी करता है कम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 4, 2023

इस छोटे से पत्ते के सेवन से जड़ से खत्म हो जाती है कोलेस्ट्रॉल और शुगर, मोटापे को भी करता है कम



दिन ब दिन खराब होती जा रही दिनचर्या और खानपान के चलते लोगों को आज कई तरह की बीमारियां होने लगी है. जिनमें कोलेस्ट्रोल का बढ़ना और ब्लड शुगर का बढ़ना एक तरह से आम सा हो गया है. इसके अलावा मोटापे की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप इन तीनों पर काबू पा सकते हैं या करें कि इन्हें जड़ से खत्म कर सकते हैं. दरअसल, मेथी के पत्ते ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है, सर्दियों के मौसम में मेथी के पत्ते हर बाजार में आसानी से मिल जाते हैं.

इसके सेवन से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के एक अध्ययन में ये बात साबित हो चुकी है कि मेथी में ब्लड शुगर को खत्म करने की क्षमता होती है. क्योंकि इसमें पोषक तत्वों का खजाना पाया जाता है. मेथी में फॉलिक एसिड, राइबोफ्लेबिन, कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी, बी 6 जैसे तत्व प्रचूरता से पाए जाते हैं. मेथी के सेवन से न सिर्फ ब्लड शुगर कम होता है बल्कि यह अर्थराइटिस के दर्द से भी राहत दिलाती है.

मेथी के साग को पराठा बनाकर खाया जा सकता है. इसके अलावा मेथी के पत्ते को सलाद में मिलाकर या सूप बनाकर भी पीया जा सकता है. इसके अलावा इसकी सब्जी यानी भुजिया बनाकर भी खाई जाती है.

मेथी के पत्तों से खत्म होगी डायबिटीज

दरअसल, मेथी के पत्ते स्वाद के साथ डायबिटीज को खत्म करने का काम भी करते हैं. अगर मेथी के पत्तों का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह प्री-डायबेटिक स्टेज वाले शुगर के मरीजों में डायबिटीज को जड़ से खत्म कर सकता है. NSBI के मुताबिक, जर्नल ऑफ डायबेट्स एंड मेटाबोलिक डिसोर्डर में कहा गया है कि एक अध्ययन से यह साबित हो चुका है कि मेथी टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को बहुत कम कर देती है.

इस शोध के मुताबिक, जिन लोगों को अभी डायबिटीज पूरी तरह से नहीं है और वह प्री डायबेटिक स्टेज में है, वे अगर मेथी के पत्तों का सेवन करते हैं तो उनमें डायबिटीज होने का जोखिम न के बराबर रह जाता है. अध्ययन में इसे साबित करने के लिए 30 से 70 साल के लोगों को शामिल किया गया. तीन साल के बाद जब विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि जिन लोगों ने मेथी का सेवन नहीं किया था उनमें मेथी का सेवन करने वालों की तुलना में 4.2 गुना ज्यादा डायबिटीज के लक्षण थे.

बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है मेथी का सेवन

इसके अलावा शोध में ये भी पाया गया कि मेथी बेड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम कर देती है. अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने मेथी का सेवन किया, उनमें फास्टिंग प्लाज्मा ग्लूकोज (PPG) और पोस्टप्रांडियल प्लाज्मा ग्लूकोज (PPPG) कम हो गया. इतना ही नहीं इन लोगों में लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन (LDL) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम हो गया, जिससे ब्लड प्रेशर भी कम हो गया. यानी मेथी का सेवन न सिर्फ डायबिटीज का जोखिम कम करते हैं बल्कि यह दिल से जुड़ी बीमारियों में काम करता है.

वजन कम करने में भी करता है मेथी का सेवन मदद

यही नहीं मेथी के पत्ते का सेवन करने से वजन पर भी लगाम लगाई जा सकती है. क्योंकि, मेथी के पत्ते में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता और इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है. यही कारण है कि मेथी के पत्ते के सेवन से वजन को रोका जा सकता है. मेथी में एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व पाए जाते हैं. इसलिए यह शरीर में सूजन के स्तर को भी कम करती है.

No comments:

Post a Comment