मण्डला 4 फरवरी 2023
जिला आयुष अधिकारी ने
बताया कि जिले के सभी 9 विकासखंडों में संत
रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयुष मेला का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया जाएगा। मेले में स्वस्थ रहने हेतु स्वास्थ्य
जागरूकता के साथ ही आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मंडला
में नगरपालिका परिषद, नैनपुर में जीआरसी
ग्राउंड, बिछिया में विनोद रंगमंच, मवई में बस
स्टेंड, घुघरी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहगांव में कन्या माध्यमिक शाला, निवास में बाजार
सेड पिपरिया, नारायणगंज में मंगलभवन तथा बीजाडांडी में
थाना ग्राउंड में आयुष मेला आयोजित किए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment