Breaking

revanchal times new

पीएम स्वनिधि योजना से मैंने शुरू किया सब्जी का व्यवसाय - संजय

मण्डला 6 फरवरी 2023


            प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्वरोजगार के इच्छुक लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है। इस योेजना के तहत प्रारंभ में 10 हजार रूपए की राशि मिलती है। इस राशि से हितग्राही अपना व्यवसाय प्रारंभ करते हैं। काम-धंधा अच्छा चलने पर हितग्राही यदि समय पर इस राशि को वापस करते हैं तो उन्हें अगली किस्त 20 तथा उसके बाद 50 हजार रूपए की मिलती है। मंडला महाराजपुर के संजय नंदा भी एक ऐसे ही युवा हैं जिन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। संजय बताते हैं कि वह स्वरोजगार करना चाहते थे किन्तु काम-धंधा शुरू करने के लिए पैसे नहीं थे, ऐसे में उन्होंने स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रूपए का लोन मिला। इस पैसे से उन्होंने सब्जी का काम शुरू किया। संजय बताते हैं कि मेरा धंधा-पानी अच्छा चलने लगा तो मैंने निर्धारित राशि वापस की और योजना की अगली किस्त 20 हजार तथा 50 हजार रूपए भी प्राप्त किया। अब मेरा सब्जी का व्यवसाय अच्छा चल रहा है। विकास यात्रा के दौरान मुझे अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। मैं मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त करता हूँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post