रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के कोटवार संघ से सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अपनी मुख्य मांगों को लेकर मंडला कलेक्टर के हाथों ज्ञापन सौंपा
वही ज्ञापन सौंपने पहुंचे कोटवारों का नेतृत्व करते जिला अध्यक्ष भैया लाल धुर्वे उपाध्यक्ष शंकर दास परिवार एवं अमृतलाल दहिया ने बताया है कि 24 फरवरी को प्रदेश के समस्त जिलों में ज्ञापन सौंपा जा रहा है।इसी कड़ी में बंजर क्लब से रैली के रूप में चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
सौंपे गये मांग पत्र में
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने,सेवा भूमि का मालिकाना हक दिए जाने,इस मांग को पूरी करने की प्रक्रिया में देर की स्थिति में कलेक्टर दर पर वेतन दिये जाने,ग्रामीण से शहरी क्षेत्र बनते जाने वाले क्षेत्रों के कोटवारों को नगरपरिषदों में कार्य दिये जाने,किसी गांव में एक से अधिक कोटवार होने पर एक सभी को काम पर रखे जाने तथा कार्य विभाजन अनुभव और योग्यता रखने वाले कोटवारों को राजस्व विभाग के रिक्त पदों की नियुक्ति में प्राथमिकता दिये जाने आदि मुख्य मांग सामिल रहे।
उपरोक्त मांगों को लेकर पचासों वर्ष से धरना प्रदर्शन ज्ञापन का सिलसिला लगातार जारी है,बावजूद इसके अब तक सरकार संज्ञान में लाकर मांग पूरी करने का मन नहीं बना पा रही है,जिसके कारण कोटवारों के परिवारों में भारी आर्थिक तंगी बनी की बनी रहती है।
कोटवारों ने सरकार पर गहरा आरोप लगाया है,कि इसके पहले भी 1 मार्च 2022 तथा 1 दिसंबर 22 को 10000 कोटवारों की उपस्थिति में भोपाल के नीलम पार्क में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और सी एम हाउस निज सचिव संतोष शर्मा तथा समय समय पर राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व कृषि मंत्री कमल सिंह पटैल के द्वारा जल्द ही मांग पूरी कराए जाने का आस्वासन दिया जाता रहा है। बावजूद वोट बैंक बनाए रखने के अलावा कुछ भी लाभ नहीं दिया जा सका है।जिसके कारण कोटवारों के हजारों परिवार भारी गरीबी से उबर नहीं पा रहे हैं।
आज के ज्ञापन के परिणाम स्वरूप समय के रहते मांग पूरी नहीं की गई तो अगामी 10 मार्च से 20 मार्च तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में और 20 मार्च से भोपाल के शाहजहानी पार्क में मांगों को लेकर धरना देने की भी बात कही है।
जिला अध्यक्ष भैया लाल धुर्वे,उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता शंकर दास पड़वार,शोभाराम कोठिया,राजू मरकाम,रेखा बाई परते,
मनोज झारिया,अकल दास बैरागी,अमृतलाल डेहरिया,राजकुमार गाय ग्वाल,विनोद पड़वार,कुंवर दास गायग्वाल,अमित सोनवानी, संतोष परते, मीना बाई, सुहाग वती, गंगा उईके,रमेश सोनवानी, कमल दास टांडिया,तिवारी दास, भगवान दास,कुंवर दास सोनवानी, कुंवर दास सारवां मुख्य रूप से सामिल रहे।


No comments:
Post a Comment