BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बरघाट भाजपा मंडल के विभिन्न ग्रामों में पहुंची विकास यात्रा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 24, 2023

बरघाट भाजपा मंडल के विभिन्न ग्रामों में पहुंची विकास यात्रा



बरघाट। भाजपा मंडल बरघाट के बोरी गांव से प्रारंभ हुई विकास यात्रा सालई, कोसमी मंगरकटा टेकाड़ी, बम्हनी, मानेगांव पहुंची विकास यात्रा के दौरान महिला स्व सहायता समूह को लाभान्वित किया गया। विकास यात्रा के दौरान डॉक्टर ढालसिंह बिसेन सांसद बालाघाट सिवनी वैभव पवार अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मध्यप्रदेश, अजय डागोरिया भाजपा जिला महामंत्री, डॉक्टर श्याम सिंह कुमरे पूर्व कलेक्टर एवं जिला संयोजक भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सिवनी, कमल मर्सकोले पूर्व विधायक ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया अतिथियों द्वारा वरिष्ठ ग्रामीण जनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गांवो में इंदिरा आवास योजना से लेवल 5 मकान बनते थे। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने संकल्प लिया है सभी का पक्का मकान बनेगा हर पात्र हितग्राही को पीएम आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि भाजपा की जनहितैषी सरकार ने गरीब मजदूर किसान भाई बहनों को बहुत सारी जनकल्याणकरी योजनाओ से लाभान्वित किया है। भाजपा सरकार  लोगों की जिंदगी बदलने वाली सरकार है महिलाओं और बहनों को लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह 1000 रूपए दिया जाएगा। सरकार अनोको योजनाएं चला रही है जिसका लोगों को फायदा मिल रहा है। पूर्व कलेक्टर डॉक्टर श्याम सिंह कुमरे ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश मे चहुंमखी विकास किया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसेवक के रुप विकास कर रहे है। केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजना आयुष्मान योजना के तहत सभी को 5 लाख रूपए तक का मुफ्त ईलाज मिल रहा है। सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजना से लोग लाभान्वित हो। विकास यात्रा के दौरान इमरता साहू अध्यक्ष नगर परिषद बरघाट,

जितेंद्र राहंगडाले प्रतिनिधि अध्यक्ष जनपद पंचायत बरघाट, विवेक बिसेन अध्यक्ष भाजपा मंडल बरघाट, अजय त्रिवेदी जिला संयोजक भाजपा सहकरिता प्रकोष्ठ सिवनी, गोमती ठाकुर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दमिंदर सिंह परते महामंत्री भाजपा मंडल बरघाट पार्वती जांघेला पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सिवनी, सुनील तेकाम पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बरघाट ,निर्मला ठाकुर, किरण वाहने, व्यंकटराव बिसेन पूर्व मंडी अध्यक्ष, 

प्रीतपाल बघेल जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ

हेमंत राहंगडाले पार्षद अंशुल पवार अध्यक्ष भाजयुमो मंडल बरघाट, राम पटले सांसद प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या पर भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment