Breaking

revanchal times new

नगर के लाईफ लाईन हाई स्कूल मे मातृ- पितृ पूजन दिवस व सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...



रेवांचल टाईम्स - नगर क्षेत्र के लाइफ लाइन हाई स्कूल में कल दिन शुक्रवार को मातृ पितृ पूजन दिवस एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम बहुत ही स्नेह पूर्वक एवं आदर भाव के साथ मनाया गया। इसमें छात्रों ने गीत,नाटक , नृत्य आदि के माध्यम से माता पिता के कर्तव्य एवं उनके प्रति बच्चों के कर्तव्य एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन उमरहर क्षेत्र के जनपद सदस्य कमलनाथ पटेल एवम् संकुल प्राचार्य रविन्द्र रघुवंशी के द्वारा किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला जेल अधीक्षक यजुवेंद्र बाघमारे ने कार्यक्रम से प्रभावित होकर कहा कि इस तरह के कार्यक्रम की आज के युग में बहुत आवश्यकता है, बच्चों में नैतिक मूल्यों एवं संस्कारी विकास के लिए माता पिता एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, शिक्षण संस्थानों को बच्चों को संस्कारवान बनाने हेतु गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देनी चाहिए। बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज के इस भौतिक वादी युग में बच्चों के लिए इस तरह कार्यक्रम बच्चों को संस्कारी एवं आदर्शवादी बनाने हेतु नींव के पत्थर साबित होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  अशरफ अली (बी.आर.सी. छिंदवाड़ा ), आंतनु दास गुप्ता (अध्यक्ष जि.अ.शा. संघ छिंदवाड़ा), मनीष तिवारी ( सचिव जि.अ.शा. संघ छिंदवाड़ा) भूजेंद्र शर्मा   (उपाध्यक्ष जि.अ.शा. संघ छिंदवाड़ा) चौरई के वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय सेन, मनोज साहू, गजानंद सोनी ने बच्चों के विकास के लिए अविभावकों से कहा कि अपने व्यस्त समय में से कुछ समय बच्चों के साथ अवश्य बिताए एवं बच्चों के प्रति शिक्षक एवं शिक्षण संस्थाओं के दायित्वों पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह ठाकुर (बी. ए. सी.) राजकुमार सोनी रामजी किरार(पूर्व सरपंच), राजकुमार डेहरिया (सरपंच) समस्त शिक्षक एवं समिति के सदस्यों एवं उनके माता पिता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के द्वारा उनके माता की आरती एवं पूजन पाठ रहा , उक्त नजारा देखकर दर्शकों एवं अभिभावकों ने कहा कि, उन्हें कलियुग में भी सतयुग का अनुभव हो गया। स्कूल संचालक प्रदीप वैश एवं रवि कुशवाहा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समिति के पदाधिकारी अशोक पाटिल  रिंकू कुशवाहा  एवं समस्त टीचर स्टाफ एवं पधारे अभिभावकों एवं वरिष्ठों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new