.दैनिक रेवांचल टाइम्स केवलारी -जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 10 की सदस्य दुलारी बाई कुमरे अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में लगातार दौरा कर लोगों से रूबरू होकर के जन समस्याओं एवं विकास कार्यो के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क कर रही। दुरस्त ग्रामीण अंचल टाली में पहुंची तो एकत्रित गांव वालों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि टाली से भाटा तक की रोड जिसकी लंबाई 2 किलोमीटर है।वर्षा काल में कीचड़ से तर-बतर मार्ग आवागमन के लिए दुखदाई बन जाती है।रपट रपट के राहगीर और मोटरसाइकिल वाले गिरते हैं हमने अनेकों मर्तबा जनप्रतिनिधियों से इस संदर्भ में चर्चा की लेकिन आज तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इसी तरह पुंगार पंचायत के सर्रई टोला में पहुंचने पर निवासियों ने बताया कि हमारे टोला से पिंडरई मंडला की ओर से सीधे आवागमन घंसौर जबलपुर मार्ग से जुड़ा हुआ है इस मार्ग में 24 घंटे आवागमन होता है लेकिन बिजली विभाग के द्वारा रोड क्रॉसिंग करके जो पोल लगाए गए हैं उनके बायरो से बड़ी गाड़िया से टकरा कर चिंगारी ओर शार्टशार्किट हो रही है, विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों की लापरवाही कार्यप्रणाली का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत खुर्सीपार पहुंचने पर पंचायत क्षेत्र के गांव बेगरवानी मे पेयजल समस्या की बात कही ओर समूचा क्षैत्र सिंचाई विहिन होने की बात सामने आई है। अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान क्षैत्र के अनेक लोगों के अकास्मिक निधन होने पर दुखी परिवार जनों के घर खुर्सीपार माल , माल्हनबाडा, सालीबाडा ,टाला गांवों में पहूंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। केवलारी खेड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पंचायत सचिव के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जानकारी भी सामने आई है।इस जनसंपर्क के दौरान रमाशंकर महोबिया पत्रकार, सुरेंद्र भलावी ब्लॉक अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ केवलारी साथ में थे।जनसंपर्क के दौरान ग्रामों से मिल रही जानकारीयो और समस्याओं के निराकरण करने के लिए जिला पंचायत सदस्य के द्वारा शासन स्तर पर पत्राचार किया जा रहा।