मण्डला 6 फरवरी 2023
5 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा
आयोजित की जा रही है। 5 फरवरी संत रविदास जयंती
के अवसर पर जिले के 3 विधानसभाओं से विकास यात्रा
प्रारंभ हो चुकी है। प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह 5, 6 तथा 7 फरवरी को विकास यात्रा कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
इसी क्रम में 7 फरवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत खड़देवरा में प्रातः 11 बजे विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार बिछिया जनपद के अंतर्गत
बिछिया में दोपहर 2 बजे से तथा मवई जनपद के
अंतर्गत घुटास में शाम 4 बजे से विकास यात्रा के
कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह विकास यात्रा
कार्यक्रम में शामिल होंगे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment